- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- अँग्रेजी मे भी बनेगी रामायण........
Posted by : achhiduniya
13 March 2016
दुनिया को भारतीय पौराणिक कथाओं को जानने की
जरूरत है। भारत में 'रामायण' की कथा को कई बार टीवी सीरियलों, फिल्मों और एनिमेशन के जरिए बड़े और छोटे पर्दे पर दिखाया जा चुका है। हॉलीवुड,
जापान और चीन में बैटमैन, सुपरमैन, स्टारवार्स और पोकीमान जैसी फिल्में बनी और इनसे पूरी दुनिया परिचित है,
लेकिन भारतीय कथाएं उस तरह से प्रसिद्ध नहीं हो पाई हैं।अब रामायण
कथा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखाने का फैसला किया गया है।इस कथा को तीन युवा
कलाकार मिलकर अंग्रेजी में बनाने जा रहे हैं।खबर है कि निर्देशक विनीत सिन्हा
अमेरिका के क्रिएटिव निर्देशक रोनी एलमन और एस ग्राहम के साथ मिलकर 'रामायण' को 'अंग्रेजी भाषा'
में बनाने वाले हैं।नई रामायण को 3डी और
आइमैक्स के जरिए पेश किया जाएगा। हालांकि इसमें काफी खर्च आएगा और हमें स्टूडियो
स्तर की सुविधाएं भी चाहिए। लेकिन अगर यह फिल्म हमारी कल्पना के अनुसार बनती है तो
दर्शकों को यह जरूर पसंद आएगी।निर्देशकों का कहना है कि इसे आधुनिक तकनीक का
इस्तेमाल करके बनाया जाएगा। तकनीक के सही इस्तेमाल से यह फिल्म 'लार्ड ऑफ रिंग्स' और 'प्लेनेट
ऑफ द एप्स' से भी बेहतर बन सकती है।[साभार]
