- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- महिला लड़ाकू पायलेट चार साल तक माँ बनने से बचे.........
Posted by : achhiduniya
12 March 2016
वायुसेना
ने लडाकू पायलट का प्रशिक्षण ले रही अपनी तीन अधिकारियों को कमीशन के बाद चार साल
तक मां बनने से बचने की सलाह दी है। वायुसेना उपप्रमुख एयर मार्शल बी. एस. धनोआ ने
एक प्रमुख अंग्रेजी दैनिक को दिए साक्षात्कार में कहा है कि इन अधिकारियों को यह
सलाह इसलिए दी गई है, जिससे कि उनका उडान कार्यक्रम
प्रभावित न हो। उन्होंने यह भी कहा है कि यह केवल सलाह है और इसमें किसी तरह की
बाध्यता नहीं है।
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरूप राहा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कहा था कि प्रशिक्षण ले रही लडाकू महिला पायलटों के पहले दस्ते को इस वर्ष 18 जून को कमीशन मिल जाएगा। तीन महिला कैडेट ले रही हैं प्रशिक्षण वायुसेना अभी 3 महिला कैडेटों भावना कंठ, मोहाना सिंह और अवनी चतुर्वेदी को लडाकू पायलट का प्रशिक्षण दे रही है। वायुसेना में महिला लडाकू पायलट शामिल करने का निर्णय पिछले साल अक्तूबर में लिया गया था।