- Back to Home »
- International News »
- शरीफ को सुषमा की खरी खरी......
Posted by : achhiduniya
24 July 2016
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले ‘आजाद जम्मू और कश्मीर’ के विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की जीत के अवसर पर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।लोगों को संबोधित करते हुए शरीफ ने कश्मीरियों से कहा,भारत के कब्जे वाले कश्मीर में आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान कर रहे लोगों को नहीं भूलना चाहिए।उन्हें उस दिन का इंतजार है जब कश्मीर पाकिस्तान का एक हिस्सा बन जाएगा। नवाज शरीफ के इस बयान पर भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा, शरीफ का ये सपना कभी पूरा नहीं हो सकता, पाकिस्तान ने कश्मीर को आतंकवाद के अलावा कुछ नहीं दिया है। नवाज शरीफ जिस बुहरान वानी को शहीद बता रहे हैं क्या उन्हें ये नहीं पता कि वह हिजबुल का कमांडर था। भारत लंबे समय से कहता रहा है कि पाकिस्तान जम्मू एवं कश्मीर को भारत से अलग करने के लिए आतंकवादियों को प्रशिक्षण और हथियार दे रहा है। पाकिस्तान कहता है कि वह अलगाववादी अभियान को केवल राजनयिक और नैतिक समर्थन देता है।

