- Back to Home »
- International News »
- पाकिस्तान के ब्लैक लिस्ट में जाने से रोकने का यह आखिरी मौका,फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स {FATF} ने लगाई नई शर्ते...
पाकिस्तान के ब्लैक लिस्ट में जाने से रोकने का यह आखिरी मौका,फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स {FATF} ने लगाई नई शर्ते...
Posted by : achhiduniya
10 March 2020
पाकिस्तान अपनी तमाम कोशिशों के बावजूद FATF की ग्रे लिस्ट से निकलने में कामयाब नहीं हो पाया है। फरवरी में
पेरिस में हुई FATF की बैठक में पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में बनाए
रखने का फैसला किया गया था। अब फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स {FATF} ने पाकिस्तान पर कुछ
नई शर्ते लगाई हैं, जिनका पालन उसे करना होगा। आतंक के फंडिंग और
हवाला पर लगाम लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, एफएटीएफ
की नई शर्तो में पाकिस्तान से कहा गया है कि विदेश यात्रा करने वाले पाकिस्तानियों
का डेटा बैंक बनाया जाए। जिसमें खास रूप से दर्ज किया जाए कि विदेश यात्रा करने
वाला अपने साथ कितनी करेंसी और कौन से कीमती सामान लेकर गया था।
इसके अलावा फाइनेंशियल
एक्शन टास्क फोर्स {FATF} ने कहा
कि ऐसा शख्स जो पाकिस्तान के बाहर जा रहा हो उसके टिकट और विदेश में उसके द्वारा
खर्च किए गए पैसों का विवरण भी देना होगा। ये भी बताना होगा कि विदेश में जो धन
खर्च किया गया और उसे वो पैसा कहां से मिला था। ऐसे शख्स के पारिवारिक कारोबार का
ब्योरा भी देना होगा। एक रिपोर्ट में बताया गया कि इन शर्तों पर अमल के लिए
पाकिस्तान में तस्करी रोधी अधिनियम में बदलाव अगले हफ्ते होने की संभावना है। इस
बार पाकिस्तान को सिर्फ 4 महीने की मोहलत देते हुए
चेतावनी दी गई है कि अगर जून 2020 तक उसने FATF द्वारा दी गई कार्ययोजना पर पूरी तरह से अमल नहीं किया तो फिर
उसे ग्रे लिस्ट से निकालकर ब्लैक लिस्ट में डाला जा सकता है। ब्लैक लिस्ट में जाना
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के लिए घातक होगा।

