- Back to Home »
- Discussion »
- क्या कांग्रेस की कमान होगी गैर गांधी के हाथ...? आंतरिक कलह पर मंथन...
Posted by : achhiduniya
24 November 2020
बीते अगस्त 2019 से सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) फिलहाल पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष हैं। पिछले कई दिनो से कपिल सिब्बल से लेकर गुलाम नबी आजाद जैसे कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल खड़े कर चुके हैं। गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व में कांग्रेस के 23 नेताओं ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी में आमूलचूल परिवर्तन की मांग की थी। इस बीच खबर है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के
लिए चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी हैं। मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) में सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की पहली बैठक हुई,जिसमें आगामी दिनों में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी का जायजा लिया गया। सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी कमेटी (CEC) के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि फिलहाल कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान करने वाले सदस्यों की डिजिटल लिस्ट तैयार की जा रही है। इसके अलावा चुनाव से संबंधित सारी तैयारियों हो गई हैं। CWC की हरी झंडी के बाद 15 दिन के भीतर ही चुनाव कराया जा सकता है।

