- Back to Home »
- Crime / Sex »
- शारीरिक कमजोरी या कामेच्छा समस्या से है परेशान..तो अपनाए ये उपाए आसान...
Posted by : achhiduniya
04 December 2020
आजकल यौन समस्याओं को लेकर कई तरह की चिकित्सा
विकल्प उपलब्ध है। इसके अलावा कई आयुर्वेदिक औषधियों के माध्यम से भी इन समस्याओं
को ठीक किया जा सकता है, लेकिन जब तक जीवनशैली सही नहीं
होगी तब तक सेक्स संबंधी परेशानियों में भी सुधार नहीं हो पाएगा। अच्छी डाइट लेने
के साथ नियमित योग और प्राणायाम भी सेक्स की इच्छा को बढ़ाने में प्राकृतिक रूप से सहायक होता है। इसके अलावा कई ऐसे घरेलू उपाय भी अपनाए जा सकते हैं, जो कामेच्छा को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर के
कारण स्तंभन दोष होने की समस्या होती है, ऐसे में
मीठे आलू का सेवन किया जा सकता है। इसमें
पोटेशियम होता है, जो कि हाई बीपी को ठीक करने में मदद कर सकता है। यदि
ब्लड प्रेशर सामान्य है तो भी मीठे आलू के सेवन से कामेच्छा संबंधी समस्याओं को
ठीक किया जा सकता है। जायफल और लौंग जैसे मसाले एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं।
यह कामेच्छा को बढ़ाने में भी सहायक होते हैं। एक रिसर्च में पाया गया है कि यह
पुरुषों में यौन इच्छा को बढ़ाने में सहायक होते हैं। बादाम में जस्ता, विटामिन ई और सेलेनियम खनिज भरपूर मात्रा में होते हैं, जिससे यौन स्वास्थ्य ठीक होता है और प्रजनन में सुधार होता है, इसलिए नियमित रूप से बादाम खाने से भी कामेच्छा बढ़ाई जा सकती
है। विटामिन सी युक्त पदार्थ लेने से शरीर के सभी अंगों में रक्त संचार बेहतर होता
है, इससे शरीर स्वस्थ रहता है। अपने डाइट में रोज विटामिन सी वाले
पदार्थ लेते रहना चाहिए। इसके अलावा विटामिन सी नई कोशिकाओं के निर्माण में भी मदद
करता है और यदि शरीर स्वस्थ रहेगा तो कामेच्छा में प्रबलता आएगी। कई रिसर्च में यह
पाया गया है कि चॉकलेट खाने से फेनोलेथीलमाइन और सेरोटोनिन जैसे हार्मोंस को
बढ़ावा मिलता है, जिससे कामेच्छा बढ़ती है। कामेच्छा बढ़ाने के लिए ऐसे प्राकृतिक चीजें
लेनी चाहिए जो कामेच्छा में वृद्धि कर सकते हैं। इनमें अंजीर, केला और एवोकैडो शामिल है। यह सभी विटामिन और खनिज से भरपूर
होते हैं। यह जननांगों में रक्त को प्रवाहित करते हैं, जिस वजह से सेक्स क्षमता में बढ़ोतरी होती है।



