- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली खेप ट्रकों के जरिए एयरपोर्ट रवाना,होगी अलग-अलग राज्यो में डिलिवरी....
Posted by : achhiduniya
12 January 2021
केन्द्र सरकार ने पहले चरण में SII को 1 करोड़ 11 लाख डोज का ऑर्डर दिया है। जिसकी सप्लाई आज से शुरू हो गई है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खेप महाराष्ट्र के पुणे से रवाना हो गई है। वैक्सीन को पुणे स्थित सीरम
इंस्टीट्यूट से बॉक्स में ट्रकों के जरिए एयरपोर्ट लाया गया है। यहां से इन्हें हवाई मार्ग से देश के 13 अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया है। पहली फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई है। दिल्ली से वैक्सीन को देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजा गया है। 16 जनवरी से पहले कंटेनर ट्रकों के मध्यम से वैक्सीन को मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा में भेजा जाएगा। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने ट्वीट कर बताया कि कोविशिल्ड वैक्सीन के लिए पब्लिक सेक्टर की कंपनी HLL लिमिटेड ने सरकार की ओर से ऑर्डर जारी किया है। ऑर्डर के मुताबिक, वैक्सीन के हर डोज की कीमत 200 रुपये है। इस पर 10 रुपये GST लगेगा, यानी इसकी कीमत 210 रुपये होगी।

