- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab , Knowledge / Science »
- 30 दिसंबर से 9 जनवरी के बीच होती है सबसे ज्यादा मौते जाने क्या है रहस्य....?
Posted by : achhiduniya
24 October 2023
ब्रिटेन की एक हालिया स्टडी में इस बात का खुलासा किया गया है कि सबसे
ज्यादा मृत्यु किस दिन होती है। आफ्टर लाइफ सर्विसेस साइट बियॉन्ड की स्टडी के मुताबिक, ब्रिटेन में लोगों की मृत्यु का सबसे
कॉमन दिन 6 जनवरी है। इस स्टडी के मुताबिक, यह सबसे बड़ा रहस्य है कि क्रिसमस के बाद का वक्त मृत्यु के लिहाज से सबसे
ज्यादा खतरनाक होता है। स्टडी के अनुसार, ब्रिटेन में साल 2005 के बाद से हर दिन 1387 लोगों की मौत हुई। हालांकि यहां सबसे
ज्यादा चौंकाने वाली बात यह रही कि मौत का यह आंकड़ा 6 जनवरी को बढ़कर 1732 हो गया। ब्रिटेन में सबसे ज्यादा खतरनाक
दिनों में 30 दिसंबर से 9 जनवरी के बीच की तारीख आती है। 11 दिनों का
ये अंतराल मौत के लिहाज से
रिस्की माना जाता है। स्टडी में यह भी कहा गया है कि नए साल का दिन तीसरा सबसे खथरनाक
दिन है। जबकि न्यू ईयर की पूर्वसंध्या इस मामले में पांचवें नंबर पर है। इस अवधि
के दौरान होने वाली मौतों के लिए कहीं न कहीं कड़ाके की सर्दी जिम्मेदार होती है।
क्योंकि इसकी वजह से लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिसके कारण लोग आसानी से बीमारियों के कॉन्टैक्ट में आने लगते हैं।
दिसंबर
के साथ-साथ जनवरी और फरवरी में नॉर्दन हेमिस्फीयर में इन्फ्लूएंजा बीमारी की वजह
से मौत के मामलों में बढ़ोतरी देखी जाती है, जो सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा
फैलती है। यहां दिलचस्प बात ये है कि ब्रिटेन में सबसे कम मौतें 30 जुलाई को होती हैं। क्योंकि तब मौसम का मिजाज गर्म होता है। कुछ रिसर्चर्स
का मानना है कि गर्मी में मौत का आंकड़ा सर्दियों की तुलना में ज्यादा रहता है यानी
सर्दियों की तुलना में गर्मी का समय ज्यादा खतरनाक होता है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)