Posted by : achhiduniya 10 January 2015

इसे नीचे तक साफ करूंगा.....
प्रधानमंत्री ने कहा, 'दिल्ली में झूठ की बहुत बड़ी फैक्टरी चलाई जाती है, जिसे हम पराजित नहीं कर सकते। झूठ को जनता ही हरा सकती है। लोग झूठ फैला रहे हैं कि बीजेपी के सत्ता में आने के बाद रिटायरमेंट की उम्र 60 साल से घटाकर 58 साल कर दी जाएगी। यह झूठ किसने फैलाया? हमने तो इस बारे में सोचा तक नहीं था। रोज इस तरह की एक झूठ की मैन्युफैक्चरिंग होगी, आप उस पर विश्वास मत करना।' दिल्ली में बीजेपी के चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने नाम लिए बिना 'आप' और अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला। रामलीला मैदान में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां बताईं और दिल्ली को बेहतर बनाने का वादा किया।

उन्होंने दिल्ली में 24 घंटे बिजली मुहैया कराने के वादे के साथ ही ऐलान किया कि मोबाइल फोन सेवा की तर्ज पर बिजली कंपनियों की सेवा बदलने का विकल्प दिल्ली में मुहैया कराया जाएगा।उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा, 'दिल्ली में अराजकता नहीं चलेगी, जिनको ऐसा करना है, वे नक्सलियों के साथ जंगलों में जाएं। जिनके पास धरने की मास्टरी है, उन्हें वही काम दीजिए। हमारे पास अच्छी सरकार चलाने की मास्टरी है। दिल्ली को व्यवस्था, सुशासन चाहिए, अराजकता नहीं चाहिए।' प्रधानमंत्री ने कहा, 'दिल्ली का एक साल बर्बाद हो गया, किसने किया? जिन्होंने दिल्ली को अस्थिर किया, उनको सजा दीजिए।'मोदी ने वादा किया कि दिल्ली में जेनरेटर की आवाज बंद कर देंगे और लोगों को 24 घंटे बिजली देंगे।
 उन्होंने कहा कि झूठे वादों और भड़काऊ भाषणों से गरीबों का भला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह आप एक मोबाइल कंपनी की सेवा पसंद नहीं आने पर सिम बदल लेते हैं, उसी तरह से आने वाले दिनों में आसानी से किसी भी कंपनी से बिजली खरीदने की सुविधा मिलेगी।प्रधानमंत्री ने कहा, 'हर समस्या का समाधान होता है, बस इरादे नेक होने चाहिए। भ्रष्टाचार को ऊपर से खत्म करना शुरू किया है और इसे नीचे तक साफ करूंगा। मेरा भरोसा रखिए। 7 महीने से दिल्ली में हूं, कोई विरोधी भी आरोप नहीं लगा सकता।' नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मेरा एक सपना है कि 2022 तक हर गरीब के ऊपर छत हो और कोई झुग्गी व फुटपाथ पर रहने को मजबूर न हो। अगर आप भी इसे पूरा करना चाहते हैं, तो मेरा साथ दीजिए, हम 2022 में इसे पूरा करेंगे।'

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

बसंत पंचमी पर एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई।@ वैष्णो देवी यात्रा स्थगित, कटरा में भारी बारिश और भवन में बर्फबारी, जम्मू में मौसम बेहद खराब।@ राहुल गांधी से खफा शशि थरूर, कांग्रेस की बैठक से कर सकते हैं किनारा- सूत्र।@ जनगणना 2027: 1 अप्रैल से पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, सरकार ने जारी की पूरी लिस्ट।@ नोएडा के शिव नादर स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस।@ गैंगस्टर रवि पुजारी गिरफ्तार, रेमो डिसूज़ा से रंगदारी और धमकी मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई।@ हिंसा की विचारधारा को छोड़ विकास की मुख्यधारा से जुड़ें-अमित शाह ने नक्सलियों से की अपील।@ युवराज मेहता के डूबने पर NGT ने नोएडा की डीएम से मांगा जवाब, सिंचाई विभाग की लापरवाही भी सामने आई।@ छत्तीसगढ़ के स्टील प्लांट में हादसा, बिहार के 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम।@ अदाणी टोटल गैस 3 महीने में 34,000 घरों को दिए PNG कनेक्शकन, अदाणी एनर्जी ने हासिल की ये उपलब्धि।@ तिरुपरंकुंद्रम दीपथून विवाद केस में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और ASI से मांगा जवाब।@ सीमाएं होंगी और सुरक्षित, भारत-EU डिफेंस डील से बढ़ेगा भरोसा।@ चुनाव आयोग ने लॉन्च किया ECINet App, ऐप से मिलेगी सटीक जानकारी।@ US-हिरासत में 5 साल का बच्चा, ट्रंप के अधिकारियों पर भड़कीं कमला हैरिस।@ संजय कपूर प्रॉपर्टी मामला, प्रिया कपूर ने शुरू की कानूनी लड़ाई।@ गोरखपुर से रिवॉल्वर रानी गिरफ्तार, 150 से ज्यादा लोगों से की ठगी।@ धार भोजशाला में आज नमाज और पूजा एक साथ, पुलिस के 8000 जवान तैनात।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

" लाड़की बहन नहीं सुरक्षित CM देवेंद्र फडनवीस मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गृहराज्य में"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -