- Back to Home »
- Politics »
- नाथूराम गोडसे खलनायक.....
Posted by : achhiduniya
19 January 2015
ईसाई और मुस्लिमों को भी लेकर टिप्पणी....
नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या
करने का दुर्भाग्यपूर्ण कार्य किया है, उसका यह
कार्य लज्जापूर्ण तो था ही वह विकृत मनोवृत्ति का भी शिकार था। संघ की यह सफाई हाल
ही में प्रकाशित एक किताब में समाने आई है। गौरतलब है कि नाथूराम गोडसे और संघ के
संबंधों को लेकर विवाद खड़े होते रहे है। गोडसे को संघ का कार्यकर्ता बताया जाता
रहा है, लेकिन अब महात्मा गांधी की हत्या के 66 वर्ष बाद संघ
ने अपनी सफाई दी।
संघ की प्रकाशित किताब में कहा गया है कि गांधीजी की हत्या भीषण
त्रासदी थी। इस पर दुख होता है। हत्या करने वाला गोडसे खलनायक था। किताब में यह भी
लिखा गया है कि गोडसे विकृत मनोवृत्ति का शिकार था, संघ
गांधी जैसे महापुरूष की हत्या को अक्षम्य और राष्ट्र विरोधी कार्य मानता है।
किताब
में ईसाई और मुस्लिमों को भी लेकर टिप्पणी हुई है। इसके अनुसार भारत में रहने वाला
मुस्लिम व ईसाई भारत के बाहर से नहीं आये, हम सबके पुरखे एक
ही है। किसी कारण यदि धर्म बदला गया है तो उससे जीवन दृष्टि तो नहीं बदल जाती।
हालांकि इस जीवन दृष्टि को भारत यानी हिन्दू ही बताया गया है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)