Posted by : achhiduniya 19 January 2015


खर्च में  कमी.... वायु प्रदूषण भी कम.....

 रेलवे ने सीएनजी ट्रेन चलाने के लिए 1400 एचपी का इंजन डिजाइन किया है। इस इंजन से डीजल और सीएनजी दोनों से ट्रेन को चलाया जा सकेगा। भारतीय रेलवे के इतिहास में एक और नया अध्याय जुड़ गया। हरियाणा के रेवाड़ी से रोहतक के बीच देश की पहली सीएनजी ट्रेन को ग्रीन सिग्नल मिल गया। डीजल और सीएनजी दोनों सिस्टम से लैस यह डीएमयू ट्रेन फिलहाल रेवाड़ी से रोहतक के बीच चलेगी। सीएनजी ट्रेन की लॉन्चिंग से ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन के साथ ही डीजल की खपत भी कम होगी। सोलर, पवन और अन्य वैकल्पिक ईंधन का उपयोग करने से पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम होगी। 

डीजल-सीएनजी ट्रेन के लिए रेलवे ने विशेष तौर पर एक 1400 हॉर्सपावर का इंजिन तैयार करवाया है। अनुमान के मुताबिक रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन 81 किमी की दूरी तय करने में करीब सीएनजी का 20 फीसदी से अधिक ईंधन उपयोग करेगी। रेलवे इस ट्रेन के लिए पहले ट्रायल रन कर चुका है। सीएनजी डीएमयू रैक के संचालन में 30 फीसदी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस और 70 फीसदी डीजल का प्रयोग किया जा रहा है। सीएनजी के प्रयोग से जहां खर्च में कमी आएगी, वहीं पर वायु प्रदूषण भी कम होगा।

शकूरबस्ती में सीएनजी की रिफिलिंग होगी। सीएनजी डीजल से सस्ती है। सीएनजी के प्रयोग से प्रदूषण के स्तर में भी कमी आएगी। इसलिए रेल इंजन में सीएनजी का प्रयोग किफायती व पर्यावरण के अनुकूल है। जानकारी के अनुसार रेलवे ने 50 ट्रेनों को सीएनजी से चलाने के लिए काम शुरू कर दिया है। इसके लिए तीन अलग कंपनियों को 50 डीपीसी (डीईएमयू पावर कार) को डीजल सीएनजी ड्यूल फ्यूल मोड में परिवर्तित करने का काम सौंपा गया है।

सीएनजी डीएमयू इंजन में चार नॉक के बाद कंप्रेस्ड नेचुरल गैस काम करने लगती है। इसके पहले उसे डीजल मोड में रखा जाता है। डीजल-सीएनजी ड्यूल फ्यूल मोड में परिवर्तित किए गए डीपीसी में एक साथ डीजल व सीएनजी दोनों ईंधन का प्रयोग होता है। यानी एक साथ डीजल व सीएनजी दोनों जलेंगे। इसके साथ ही इसे सिर्फ डीजल से चलाने का भी विकल्प शामिल है।



Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ बारात में बज रहे DJ की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत, पोल्ट्री फार्म संचालक सदमे में।@ रक्षा क्षेत्र में बड़ी कामयाबी-DRDO और नौसेना ने किया स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण।@ बिहार- चौकीदार का बेटा निकला रंगबाज, पिता की वर्दी पहन कर की ड्यूटी फिर बनाई रील, FIR दर्ज।@ 300 करोड़ का दांव, ज़ॉम्बी दुनिया में एंट्री,धुरंधर के बाद रणवीर सिंह की प्रलय करेगी धमाका, विवाद के बीच बड़ा अपडेट।@ ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने जयशंकर को किया फोन, पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर हुई बात।@ CBI के जॉइंट डायरेक्टर और दिल्ली पुलिस के एक्स अधिकारी को दिल्ली की कोर्ट ने सुनाई सजा, IRS के घर मारी थी रेड।@ फिरहाद हकीम ने बच्ची से डलवा दिया वोट ममता के मंत्री की फैमिली फोटो से खड़ा हुआ बड़ा विवाद।@ MP में गेहूं खरीदी की जमीनी हकीकत जानेंगे CM मोहन- कहीं भी उतरेगा हेलिकॉप्टर, औचक किसानों से होगा संवाद।@ मां के फैसले से जज हो गए हैरान, बेटे के हत्यारे पिता को सजा दिलाने के लिए लड़ी 7 साल लंबी लड़ाई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -