Posted by : achhiduniya 14 February 2015

मक्के कि कुर्बानी को भी जरूर.....



आपने कभी सोचा है कि पॉपकॉर्न इतना उछल कूद क्यू करता है...? नही तो कभी गरम तवे पर बैठ कर देखे बिना कहे-सुने-बताए सब ज्ञान आ जाएगा। ये तो वही जन सकता है जिस पर बीतती है, वो ही अपना दर्द बया कर सकता है खैर अब आपको असली बात बताते है जो पॉपकॉर्न ने फ्रांसीसी वैज्ञानिकों को बताई पॉपकॉर्न, बायोमैकेनिकल साइंस का अद्भुत उदाहरण है। फ्रांस के प्रतिष्ठित इकोल पॉलीटेक्निक के इमानुएल विरोट और अलेक्जेंडर पोनोमारेंको ने इसे पूरी तरह समझने की ठानी। उन्होंने कई हाई स्पीड कैमरों की मदद से मक्के के दाने के पॉपकॉर्न बनने की प्रक्रिया रिकॉर्ड की। हर कैमरा प्रति सेकेंड 2,900 तस्वीरें खींचने लगा। 



इन तस्वीरों और कंप्यूटर डाटा से पता चला कि 100 डिग्री सेल्सियस की गर्मी पाते ही मक्के के दाने के भीतर मौजूद नमी भाप बनने लगती है। जब तापमान 180 डिग्री पहुंच जाता है तो मक्के के दाने के भीतर भाप की वजह से 10 बार का दबाव पैदा हो जाता है। दाने का बाहरी सख्त कवच इस दबाव को बर्दाश्त नहीं कर पाता और पट की आवाज कर टूट जाता है। सारी भाप बाहर निकल जाती है। टूटने के साथ ही एक बार फिर दबाव का विज्ञान शुरू होता है। भाप बाहर निकलते ही दाने के भीतर का दबाव अचानक बहुत ही कम हो जाता है और छिलके के छोटे छोटे टुकड़े अंदर की ओर खिंचे चले जाते हैं। 



यही कारण है कि पॉपकॉर्न का सफेद मुलायम हिस्सा बाहर रहता है। इमानुएल विरोट कहते हैं, हमें पता चला कि करीब 180 डिग्री सेल्सियस का तापमान बहुत अहम है, इससे फर्क नहीं पड़ता कि दाने का आकार कैसा है। आखिर में पॉपकॉर्न बनने की प्रक्रिया कुछ मिलीसेकेंड के भीतर होती है। वैज्ञानिक आधार पर कहा जाए तो गर्मी की वजह से बाहरी कवच में दरार पड़ने के 0.09 सेकेंड के भीतर पटाक से पॉपकॉर्न बन जाता है। पॉपकॉर्न को कई लोग सिनेमा हॉल से जोड़कर देखते हैं। कई लोगों को मेला या सैर सपाटा याद आता है। लेकिन अगर कभी मौका मिले तो इसकी मक्के कि कुर्बानी को भी जरूर याद करे। [साभार]

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली-NCR में रेतीले तूफान को लेकर येलो अलर्ट, अगले 2-3 घंटे में 50 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।@ कोयले से गैस बनाएगी सरकारी कंपनी, उद्योगों को सस्ते रेट पर उपलब्ध कराई जाएगी सिनगैस।@ गंगा एक्सप्रेसवे से लॉजिस्टिक्स पर होगी ₹30,000 करोड़ तक की भारी बचत, सरकार को मिले ₹46,660 करोड़ के निवेश प्रस्ताव।@ पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, 24 की मौत, 50 से अधिक घायल।@ फिलीपीन-आंधी-तूफान में गिरी 9 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, कई मजदूर मलबे में दबे।@ ट्रंप ने दी बड़ी खुशखबरी- ईरान के साथ समझौता लगभग तय, खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज।@ असम में इस बार गो-वध मुक्त हो बकरीद, CM हिमंत बिस्वा सरमा की अपील, ईदगाह कमेटियों के फैसले का किया स्वागत।@ चीन में कोयला खदान दुर्घटना में 90 से ज्यादा की मौत, PM मोदी ने शी जिनपिंग से जताई संवेदना।@ कांग्रेस MP विवेक तन्खा ने मोदी सरकार को लिखा पत्र, कहा-खाड़ी देशों के लिए किफायती उड़ानें फिर से शुरू करें।@ CBSE पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सख्त रुख, 12वीं री-इवैल्यूएशन फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों पर मांगा जवाब- कार्रवाई के निर्देश।@ महाराष्ट्र में डीजल को लेकर गैलन वॉर, पेट्रोल पंप के बाहर भिड़ गए किसान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -