- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- सेहत का मित्र करी पत्ता..........
Posted by : achhiduniya
15 June 2015
सेहत को
बिगड़ने मे दो मिनट भी नही लगते और बनाए रखने के लिए कितना समय और मेहनत आप खुद ही
जानते है। तो क्यू ना......? इस सेहत को बिगड़ने से बचाए कुछ घरेलू चीजों से अक्सर
हम खाने मे करी पत्ते का इस्तेमाल करते है लेकिन करी पत्ता भोजन को स्वादिष्ट
बनाने के साथ-साथ हमारी सेहत को भी दुरूस्त रखने में मददगार है। करी पत्ता का
उपयोग भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता हैं।यही करी पत्ता सेहत का भी
मित्र है आइए जानते है:-भोजन में करी पत्ते के प्रयोग से पाचन क्रिया दुरूस्त रहती
है।
कुछ करी पत्तों को पीसकर इसमें नींबू की कुछ बूंदे और थोड़ी चीनी मिलाकर खाने
से उल्टी की तकलीफ में राहत मिलती है। पेट संबंधी रोगों में करी पत्तों का
इस्तेमाल फायदेमंद होता है,इसके लिए इसे दाल मे राई
के साथ तड़का लगाते समय या साउथ इंडियन फूड बनाते समय इस्तेमाल करते हैं। करी
पत्ता मोटापे की समस्या को दूर करता है। रोजाना इन पत्तों को चबाने से वजन कम होता
है।
यह सीने से कफ को बाहर निकालता है,लाभ लेने के लिए एक
चम्मच शहद को एक चम्मच करी पत्ते के रस में मिलाकर प्रयोग करें। नियमित रूप से इन
पत्तों का प्रयोग डायबीटिज के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है। मुंह में छाले और
सिरदर्द की समस्या में ताजा करी पत्तों को चबाने से लाभ होता है।
करी पत्ते में
आयरन, कैल्शियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होता है,जिससे इन्हें प्रयोग करने से बाल सफेद नहीं होते। अक्सर लोग सब्जी बनने के
बाद खाते समय इन्हे बाहर का रास्ता दिखाते है,इन्हे खाने के
साथ खाने से कोई भी हानी नही होती। इसलिए सेहत को बनाए रखने मे इस मित्र की मदद
जरूर लिया करे।