- Back to Home »
- Agriculture / Nature »
- किसानो का 5 करोड 69 लाख 45 हजार 60 रुपए का कर्ज माफ.....
Posted by : achhiduniya
31 October 2015
नागपुर जिले के नागपुर
(ग्रामीण) भिवापुर, सावनेर, कुही, पारशिवनी, मौदा, नरखेड., उमरेड, काटोल, रामटेक, हिंगणा इन 11 तहसीलों के 1756 किसानों के दो करोड 92 लाख 19 हजार रुपए का साहूकारी कर्ज माफ कर दिया गया है। लाइसेंसी साहूकारों से
किसानों ने लिया कर्ज माफ करने का फैसला राज्य सरकार ने लिया है। इस फैसले पर नागपुर
जिले में अमल शुरू हो गया है। कर्ज लेने वाले किसानों के तहसीलवार मामलों में
नागपुर ग्रामीण तहसील के 19 किसानों के 6 लाख 26 हजार 288 रुपए, हिंगणा के 7 किसानों के 36 हजार 165, भिवापुर के 133 किसानों के 21 लाख 86 हजार 268, रामटेक के 103 किसानों के 25 लाख 25 हजार 880, सावनेर के 40 किसानों के 6 लाख 53 हजार 906, उमरेड के 454 किसानों के 89 लाख 80 हजार 490, कुही के 148 किसानों के 29 लाख 2 हजार 288, पारशिवनी के 108 किसानों के 18 लाख 66 हजार 294,
मौदा के 106 किसानों के 9 लाख 31 हजार 794, काटोल के 302 किसानों के 36 लाख 78 हजार 201, नरखेड तहसील के 336 किसानों के 48 लाख 31 हजार 894 रुपए माफ किए गए हैं। अब तक नागपुर जिले के
196 साहूकारों से कर्ज लेने वाले 3401 किसानों को अब तक 5 करोड 69 लाख 45 हजार 60 रुपए का कर्ज माफ किया जा चुका है। यह जानकारी जिलाधिकारी
सचिन कुर्वे ने बैठक के बाद दी।जिसमे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक प्रतिनिधि रतनसिंह
यादव, जिला उपनिबंधक सतीश भोसले, जिला विशेष लेखा परीक्षक प्रतिनिधि डी.एस.पारसे, सहायक निबंधक टी.एन. चव्हाण, अशोक गिरी, सुखदेव कोल्हे, प्रकाश भजनी, अंजूषा गराटे, संजना आगरकर, आर.एन.वसू, शीतल कुमार यादव, सचिन गोसावी व बालासाहब टेरे ने
हिस्सा लिया।