- Back to Home »
- International News »
- विदेश मे बजा नारी शक्ति की जीत का डंका.........
Posted by : achhiduniya
14 December 2015
दुनिया में सउदी अरब एक ऐसा देश है,जिसमें सबसे ज्यादा प्रतिबंध लगे हैं। यहां महिलाओं को ड्राइविंग करने की इजाजत नहीं हैं।सउदी अरब दुनिया का आखिरी देश है,जहां महिलाओं की वोटिंग पर बैन लगा था। महिलाओं
को चुनाव में हिस्सा लेने की इजाजत इसी साल मिली। इस इलेक्शन में महिलाओं ने पहली बार वोट दिया। सफीना अबु अल-शमत वोटिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने वाली पहली महिला बनीं। पहली बार मक्का में महिला उम्मीदवार सलमा
बिन्त हिजाब अल ओतेबी मक्का
म्यूनिसिपल काउन्सिल के चुनाव जीतने में सफल हुई है।
मक्का में मुस्लिमों का सबसे बड़ा धार्मिक स्थान है।चुनाव में 978 महिलाओं ने हिस्सा लिया था। जबकि
पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 5,938 थी. चुनाव
प्रचार के दौरान महिलाओं ने या तो पर्दे के पीछे से या अपने पुरुष प्रतिनिधियों के जरिये अपनी बात रखी। अधिकारियों
ने बताया कि करीब 1,30,000 महिलाओं
ने वोटर के रूप में रजिस्टर्ड कराया। हालांकि
यह रजिस्टर्ड पुरुष वोटरों
की संख्या से बहुत कम थे। इस इलेक्शन
के लिए करीब 13.5 लाख
पुरुष वोचर रजिस्टर्ड थे। यहां के पुरुषों ने महिलाओं को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित किया। महिलाओं से वोट दिलाने के लिए लोग उनको कार में ला रहे थे। इस जीत के बाद कहा जा रहा है महिलाओं को अपनी आवाज मिल गई है।