Posted by : achhiduniya 10 March 2016

आइए आज आपसे एक पारिवारिक अहम मुद्दे पर चर्चा करेंगे अगर सहमत हो जाए तो विचार और कदर जरूर करे। मैं हाउस-वाइफ हूं!' महिलाएं अक्सर अपने परिचय में यही कहती हैं। लेकिन श्रीमती शेट्टी जरा अलग हैं। वो कहती हैं, 'मैं होम मैनेजर हूं । कई बार लोग समझ नहीं पाते, पूछ बैठते हैं, 'ये क्या होता है? आप घर पर रह कर किसी कंपनी के लए काम करती हैं क्या?' वो हंस पडती हैं और यूं समझाती हैं-आपको क्या लगता है भाई साहब, घर अपने आप चलता है? नहीं ना! आप तो जानते ही हैं, ऑफिस में एक ऐडमिनिस्ट्रेशन मैनेजर होता है जो ध्यान रखता है कि रोज सफाई हो, बिजली-पानी की सुविधाएं चलती रहें। टेलिफोन के बिल वक्त पर भरे जाएं। प्रसाधन कक्ष साफ सुथरे हों। अगर ये जनाब ना हों तो पूरे ऑफिस में धूल उडती दिखेगी। गंदगी फैली होगी। 

बिजली गुल हो जाएगी और कंप्यूटर काम नहीं करेंगे। इसी तरह घर भी अपने आप नहीं चलता। होम मैनेजर उसका पूरा प्रबंधन करती है। उनकी बात में दम है। घर चलाना कोई आसान काम नहीं,पानी कब आएगा, गैस की टंकी कब खत्म होगी, स्कूल की फीस कब भरनी है, किसी को तो ध्यान रखना पडेगा। हम सब तो भूख लगी है का हल्ला मचा देते हैं,लेकिन रोज वक्त पर खाना बनें इसके लिए प्लानिंग जरूरी है। बच्चों को क्या अच्छा लगता है, दादा जी को डॉक्टर ने क्या परहेज बताए हैं, दादी जी का कौन सा व्रत है,पति जी का कोलेस्ट्रोल बढ गया है। उनको क्या खिलाया जाए और क्या नहीं? इन सब मुद्दों को नजर में रखते हुए पहले से राशन की व्यवस्था करनी पडती है। अगर कार्यालयों में ऐसी जटिल प्लानिंग करनी हो तो भाई लोग सॉफ्टवेयर की मांग करने लगेंगे। मैनेजर लोग ऑफिस का बजट तय करते हैं। 
किस काम के लिए कितना खर्च होगा, कोई बडा इवेंट आ रहा है तो पैसा कहां से आएगा? हमारी होम-मैनेजर भी इन मुद्दों से जूझती है। पति की तनख्वाह से ही घर चलाना है। रोजर्मरा की जिंदगी के अलावा त्यौहार आते हैं। शादी-ब्याह में जाना है। लोगों को उपहार देना हैं। बच्चों का जन्म दिन आता है। कभी कोई बीमार पड जाता है।  और मेहमान ? इन सब के लिए कभी इधर कटौती कभी उधर और फिर भी सब यथावत चलता रहे। ये कारनामा सबके बस की बात नहीं। कार्यालयों में एच-आर मैनेजर होते हैं जो सबकी समस्याएं सुनते हैं और सुलझाते हैं। हमारी होम-मैनेजर भी ये करती है। वो बच्चों को पढाती है, जो कार्यालयों में ट्रैनिंग मैनेजर का काम है। यूं समझिए हमारी होम-मैनेजर बहुत से मैनेजरों का काम अकेले ही कर देती है। 
              
साल के 365 दिन ना रविवार की छुट्टी, ना त्यौहार की। उल्टे इन अवसरों पर तो उनका काम बढ जाता है। सबसे बडी बात, नौकरी छोड देने की धमकी नहीं। अगर इन सब कामों की तनख्वाह होती तो कितनी होती ? फैक्टरियों और कार्यालयों में रविवार और त्यौहार के दिन काम करने पर डेढ से दोगुना तनख्वाह का प्रावधान है। बोनस जोडेंगे ? यकीन मानिए होम-मैनेजर की कमाई भी पति जितनी ही होगी। अपनी सफलता में होम-मैनेजर के योगदान को खुल के स्वीकार कीजिए। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केजरीवाल को SIR की नोटिस, पत्नी, बेटे और माता-पिता समेत परिवार के 5 सदस्य भी Unmapped कैटगरी में।@ तिरुपति बालाजी-केमिकल और पाम ऑयल से बनाया गया था लड्डू प्रसादम, सुकृति फूड्स का मालिक गिरफ्तार।@ हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों।@ महाराष्ट्र को मिली नई रेल लाइन की सौगात, कोयला-सीमेंट हब को मिलेगा बड़ा फायदा, कर्नाटक तक कनेक्टिविटी।@ MP के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट बंद हो सकते हैं, मुंबई से भी उठी विरोध की आवाज।@ आजम खान के लिए जंतर-मंतर पर डटी सपा, जौहर यूनिवर्सिटी गिराने का भी विरोध-रामपुर की लड़ाई दिल्ली पहुंची @ CID का दावा-अभिषेक बनर्जी के PA ने TMC के खाते में जमा किए थे 7 करोड़ रुपये।@ मंच से PM मोदी की मिमिक्री पर घिरे राहुल गांधी, बुजुर्ग महिला के अपमान का आरोप- भड़की भाजपा।@ मुंबई में फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया 7 हजार तक? 350 KM की स्वदेशी ट्रेन दौड़ेगी।@ मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत।@ IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के सुसाइड केस में जातिगत भेदभाव का भी आरोप, FIR में SC-ST एक्ट भी जुड़ा।@ गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल।@ कानून के शिकंजे में पूर्व IPS: एक पर जाति छुपाने की FIR, तो अकूत संपत्ति बनाने वाले DGP को 4 साल की जेल।@ भगवंत मान के काफिले के सामने रवनीत बिट्टू का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया।@ भारत-बांग्लादेश रिश्ते नाजुक मोड़ पर- 101 समझौतों की समीक्षा करेगा ढाका।@ देश में कम मॉनसून- करीब 43% एरिया को कवर करने वाले 16 राज्यों में इस साल कम बारिश हुई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -