- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- आलू बड़ा चालू जरा इससे बच के......
Posted by : achhiduniya
11 March 2016
सब्जियों
का राजा कहे जाने वाले आलू को लेकर चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। एक ताजा शोध के मुताबिक, गर्भावस्था से पहले ज्यादा आलू का सेवन करने वाली महिलाओं में गर्भावस्था
के दौरान डायबिटीज का खतरा बढ जाता है। उल्लेखनीय है कि गर्भावस्था की अवधि के
दौरान बहुत सी महिलाओं में ब्लड शुगर बढ जाता है, इससे
भविष्य में मां और बच्चे दोनों की सेहत को खतरा रहता है। भारतीय घर परिवार में आलू
सर्वाधिक लोकप्रिय है। सब्जी के अलावा इससे तरह-तरह के व्यंजन भी तैयार किए जाते हैं
जिसे हम चटखारे लेकर खाते हैं। कुछ लोग तो आलू के इस कदर दीवाने हैं कि उन्हें
दोनों वक्त किसी न किसी रूप में आलू चाहिए। लेकिन अब आलू के शौकीनों को अपनी जबान
पर लगाम कसने का समय आ गया है।
जापान के ओसाका सेंटर फॉर कैंसर एंड कार्डियोवेस्कुलर डिजीज प्रिवेंशन के शोधकर्ता इसाओ मुराकी और उनके साथियों ने आलू और टाइप-2 डायबिटीज के बीच इस संबंध का पता लगाया है। अध्ययन के दौरान आलू के सेवन का डायबिटीज के बढे खतरों से संबंध पाया गया। शोध में पाया गया कि आलू का सेवन किस रूप में किया जाता है, इससे भी परिणाम पर असर देखा जा सकता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, बॉडी मास इंडेक्स और अन्य कारकों से इतर आलू का सेवन टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को बढा देता है। विशेष रूप से तले हुए आलू इस खतरे को ज्यादा बढाते हैं।चिकित्सा वैज्ञानिकों की मानें तो इसका सीमित मात्रा में सेवन करने में ही भलाई है अन्यथा यह मधुमेह का कारण भी बन सकता है। अगर आप भी आलू खाने के शौकीन हैं, तो जरा संभल जाइए रोजाना आलू खाने वाले को टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा ज्यादा रहता है।