- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- शारीरिक श्रम के साथ ही खान-पान भी होना चाहिए संतुलित…….
Posted by : achhiduniya
14 March 2016
हम वजन
कम करने के लिए अगर अधिक व्यायाम अथवा शारीरिक श्रम करते हैं, तो शरीर को कुछ समय बाद इसकी आदत हो जाती है। इसके कारण अतिरिक्त वजन कम
नहीं हो पाता। शरीर के श्रम के अनुकूल होने के बाद हम चाहे जितना भी व्यायाम कर
लें, दैनिक ऊर्जा की खपत अधिक नहीं होती है। अनुसंधानकर्ताओं
का कहना है कि नियमित व्यायाम मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है,
लेकिन वजन कम करने के लक्ष्य के साथ व्यायाम करने वाले लोग अक्सर
निराशा का सामना करते हैं। वजन नियंत्रित करने के लिए व्यायाम और शारीरिक श्रम के
साथ ही खान-पान भी संतुलित होना चाहिए।
व्यायाम हमारी सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन इसकी मदद से वजन घटाने और उसे नियंत्रित रखने के इच्छुक लोगों को अपनी भोजन संबंधी आदतों में भी बडा बदलाव लाने की जरूरत है। बहुत सक्रिय जीवनशैली वाले लोग कम सक्रिय लोगों की तुलना में रोजाना एक समान ऊर्जा खर्च करते हैं।व्यायाम और कठोर शारीरिक श्रम के बावजूद आपका वजन कम नहीं हो रहा है तो आपको संतुलित खान-पान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ऐसा करने से ही कुछ हद तक वजन को नियंत्रित कर सकते हैं।