Posted by : achhiduniya 16 April 2016

आज हर घर मे बिजली से चलने वाले उपकरण मौजूद है जैसे :- फ्रिज,मिक्सर, जूसर ग्रैंडर, ओवन इत्यादी-इत्यादी....महिलाओं के आराम के लिए ढेर सारे बिजली के उपकरण दिए हैं। यदि महिलाएं उन्हें सोच-समझकर प्रयोग करें और उनकी सफाई का ध्यान रखें तो वे अपना कीमती समय बचाकर उस समय का सदुपयोग कर सकती हैं। बस आवश्यकता है कुछ समझदारी रखकर सही देखभाल करने की। किचन गेजेट ऐसे स्थान पर रखें जहां आपकी पहुंच आसानी से हो ताकि उन्हें निकाल कर आप समय पर उनका लाभ उठा सकें। जितने भी बिजली के उपकरण हों, उनके प्लग थ्री-पिन होने चाहिए। टू-पिन प्लग से करंट लगने की संभावना बढ जाती है।मिक्सर ग्राइंडर का प्रयोग लगातार न करें। थोडे-इंटरवल में करें लगातार चलाने से मोटर गर्म होकर खराब हो सकती है और बहुत अधिक सामग्री से भी खराब हो सकती है।एअर फ्रॉयर को भी ठंडा होने के बाद थोडा गर्म पानी में लिक्विड डालकर रखें। फिर नर्म स्पंज से साफ करें। 
मिक्सर ग्राइंडर को चलाने से पहले जितनी मात्रा में सामग्री आसानी से डाली जा सकती है, डालकर प्रयोग में लाएं। बहुत कम या अधिक सामग्री से मोटर खराब हो सकती है। मिक्सर ग्राइंडर के पॉट प्रयोग करने के बाद धोकर ही वापस रखें। धोने के लिए थोडा सा वाशिंग पाउडर और पानी जार में डालकर जरा सी मोटर चला दें। ढक्कन से भी अवश्य बंद करें। ऐसा करने से मिक्सर ग्राइंडर के जार और ढक्कन आसानी से साफ हो जाएंगे। फ्रिज की ठंडक बरकरार रखने के लिए ध्यान दें कि फ्रिज का पिछला भाग दीवार से 1-2 फुट दूर रहे। जब भी फ्रिज से सामान निकालें, उसके दरवाजे को आधा मिनट से अधिक न खुला रखें। बाहरी तापमान अधिक होने से कंप्रेसर पर इसका प्रभाव पडता है।फ्रिज के अंदर की सफाई स्पंज या फोम पर थोडा वाशिंग पाउडर डालकर करें और बाहरी दाग-धब्बों को नींबू के रस की बूंदें और वाशिंग पाउडर से हल्के हाथों से स्क्रब कर साफ करें। सैंडविच टोस्टर को प्रयोग करने के बाद जब ठंडा हो जाए, उसे गीले और सूखे कपडे से पोंछ कर रखें ताकि उस पर ब्रैड और सब्जी चिपकी न रहे। ब्रेड सेंकने वाले टोस्टर को भी प्रयोग में लाने के बाद साफ कर लें क्योंकि ब्रेड क्रम्बस पडे रहने से काकरोच टोस्टर में आ जाएंगे और ब्रेड क्रम्बस एलीमेंट पर पडने से स्पार्किंग भी हो सकती है।
हैंड ब्लैंडर और गैस लाइटर भी प्रयोग करने के बाद साफ कर सुरक्षित स्थान पर रखें ताकि आवश्यकता होने पर तुरंत प्रयोग में लाए जा सकें।गैस चूल्हे को हर भोजन के पश्‍चात पोंछ लें ताकि भोजन बनाते समय उनके अवशेष जो उन पर गिरे हैं, साफ हो जाएं। सप्ताह में एक बार बर्नर को आलपिन से साफ कर लें ताकि उसके बंद छिद्र खुल जाएं और गैस की भी बचत हो सके। तीन माह बाद गैस चूल्हे की सर्विस करवा लें। माइक्रोवेव ओवन को भी प्रयोग करने के बाद ठंडा होने पर साफ कर लें, अंदर और बाहर दोनों तरफ से ओवन को भी प्रयोग करने के बाद ठंडा होने पर उसकी जाली और प्लेट साफ कर लें। एलीमेंट को भी सूखे कपडे से साफ करें ताकि बचे हुए अवशेष एलीमेंट की लाइफ को कम न कर दें। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केजरीवाल को SIR की नोटिस, पत्नी, बेटे और माता-पिता समेत परिवार के 5 सदस्य भी Unmapped कैटगरी में।@ तिरुपति बालाजी-केमिकल और पाम ऑयल से बनाया गया था लड्डू प्रसादम, सुकृति फूड्स का मालिक गिरफ्तार।@ हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों।@ महाराष्ट्र को मिली नई रेल लाइन की सौगात, कोयला-सीमेंट हब को मिलेगा बड़ा फायदा, कर्नाटक तक कनेक्टिविटी।@ MP के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट बंद हो सकते हैं, मुंबई से भी उठी विरोध की आवाज।@ आजम खान के लिए जंतर-मंतर पर डटी सपा, जौहर यूनिवर्सिटी गिराने का भी विरोध-रामपुर की लड़ाई दिल्ली पहुंची @ CID का दावा-अभिषेक बनर्जी के PA ने TMC के खाते में जमा किए थे 7 करोड़ रुपये।@ मंच से PM मोदी की मिमिक्री पर घिरे राहुल गांधी, बुजुर्ग महिला के अपमान का आरोप- भड़की भाजपा।@ मुंबई में फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया 7 हजार तक? 350 KM की स्वदेशी ट्रेन दौड़ेगी।@ मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत।@ IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के सुसाइड केस में जातिगत भेदभाव का भी आरोप, FIR में SC-ST एक्ट भी जुड़ा।@ गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल।@ कानून के शिकंजे में पूर्व IPS: एक पर जाति छुपाने की FIR, तो अकूत संपत्ति बनाने वाले DGP को 4 साल की जेल।@ भगवंत मान के काफिले के सामने रवनीत बिट्टू का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया।@ भारत-बांग्लादेश रिश्ते नाजुक मोड़ पर- 101 समझौतों की समीक्षा करेगा ढाका।@ देश में कम मॉनसून- करीब 43% एरिया को कवर करने वाले 16 राज्यों में इस साल कम बारिश हुई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -