- Back to Home »
- Politics »
- एक बब्बर शेर है जो छोटे कारोबारियों का गला घोंटना चाहता है…….राहुल गांधी
Posted by : achhiduniya
06 April 2016
अखिल भारतीय आभूषण विक्रेता और स्वर्णकार
परिसंघ की रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा सर्वप्रथम
इससे बड़े उद्योगपतियों का फायदा होगा और दूसरा इससे उन लोगों को लाभ होगा जो दबाव
और ब्लैकमेल के रास्ते आपके फायदे में से पैसा निकालेंगे। यह बब्बर शेर छह बड़े
उद्योगपतियों से संबद्ध है और वे आपका खून चूसना चाहते है और दलाली के जरिये पैसा
बनाना चाहते हैं। गौरतलब है कि सरकार ने इससे पहले वर्ष 2012 में सोने पर उत्पाद कर लगाया था
लेकिन ज्वैलर्स के जोरदार विरोध के बाद उसे इसे वापस लेना पड़ा था। राहुल ने
केंद्र सरकार की 'मेक इन इंडिया' पहल
की आलोचना की और इसके लोगो का जिक्र करते हुए कहा कि यह एक बब्बर शेर है जो छोटे
कारोबारियों का गला घोंटना चाहता है। उन्होंने कहा, यह केवल
आपके ऊपर लगाया गया उत्पाद शुल्क नहीं है। यह आपकी हत्या का प्रयास है। आपको मारा
जा रहा है.. लेकिन आपको क्यों मारा जा रहा है ? इससे किसको
फायदा पहुंचेगा ? इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष जहां राहुल
गांधी जंतर-मंतर पर ज्वैलर्स के प्रदर्शन में शामिल हुए, वहीं
बीजेपी से जुड़े वरुण गांधी ने इस मसले पर एक प्रतिनिधिमंडल के साथ वित्त
राज्यमंत्री जयंत सिन्हा से मुलाकात की।
