- Back to Home »
- Discussion »
- कॅमेडी के चक्कर में हो गई ट्रजेडी..... संसद का वीडियो मान की मंशा पर सवाल या सुरक्षा पर बवाल....?
Posted by : achhiduniya
22 July 2016
मशहूर कॅमेडियन व आम आदमी पार्टी के सांसद
भगवंत मान के संसद के अंदर जाने से लेकर पूरी प्रक्रिया का वीडियो फेसबुक पर अपलोड
कर वीडियो पर कहा हल्ला मचाने वालों,
वीडियो का मक़सद साफ़ है,कि 140 सांसद अपने क्षेत्र और देश की जनता की समस्या चाहकर भी नहीं उठा सके।
सुरक्षा की कई परतों को पार करके शूट किए गए वीडियो में मान कह रहे हैं, 'कार लोकसभा में पंजीकृत है। इसमें एक सेंसर हैं, जिसमें
वाहन का विवरण है।जैसे ही आप गेट के निकट पहुंचते हैं, सेंसर
कार की पहचान करती है और कार के नाम और नंबर की घोषणा करती है। कृत्य को उचित
ठहराते हुए मान ने कहा था कि उनकी मंशा यह दिखाने की थी कि कैसे शून्यकाल के
प्रश्न जमा किए जाते हैं और अपने मुद्दों को उठाने की इच्छा रखने वाले सांसद लकी
ड्रॉ के जरिए चुने जाते हैं। संसद भवन में जहां मान स्पष्ट कर रहे हैं कि कैसे
प्रक्रिया काम करती है, वहीं एक स्टाफ ने उनसे अनुरोध किया
कि वह कुछ भी नहीं फिल्माएं। है।संसद में सभी दलों ने इस मामले में भगवंत मान को
बर्खास्त करने की।मांग की। भाजपा, कांग्रेस, बीजद, अन्नाद्रमुक, शिवसेना,
अकाली दल समेत विभिन्न दलों ने भगवंत मान के वीडियोग्राफी करने की
निंदा की और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने इस
मामले को गंभीर बताया और पूर्व में हुए आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि इसी
संसद के लिए 113 लोगों ने जान दी थी। सुमित्रा महाजन ने भी
वीडियो पर आपत्ति जताई। समन भेजे जाने के बाद भगवंत मान आज लोकसभा स्पीकर
सुमित्रा महाजन के सामने पेश हुए। स्पीकर ने इस मामले में संसद के सुरक्षा
अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
