Posted by : achhiduniya 08 July 2016

हर रिश्ते की बुनियाद विश्वास पर टिकी होती है। किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे पर विश्‍वास होना बहुत जरूरी होता है। जिस रिश्ते में पार्टनर एक दूसरे पर विश्‍वास नहीं करते, वह रिश्ता ज्यादा समय तक जीवित नहीं रह पाता। किसी भी पार्टनर के लिए यह दुर्भाग्य की बात होती है, जब उसका पार्टनर उसकी ईमानदार पर शक करता है। ऐसे रिश्ते में रहना, जहां पार्टनर दूसरे पर विश्‍वास नहीं करता, एक किस्म की सजा बन जाता है। ऐसे रिश्ते में दोनों पार्टनरों को दुख होता है। एक पार्टनर दुखी होता है, क्योंकि वह खुद को हमेशा ठगा हुआ महसूस करता है जबकि दूसरा व्यक्ति इसलिए दुखी होता है क्योंकि उसे हमेशा खुद को अपने पार्टनर के सामने सही साबित करना पड़ता है। वह व्यक्ति जो यह समझता है कि उसका पार्टनर उसे धोखा दे रहा है, उसके दिमाग में हर समय यह चलता रहता है कि कहीं उसका पार्टनर उससे कुछ छुपा तो नहीं रहा या कहीं वह उसे धोखा तो नहीं दे रहा। वह यह सोच-सोच अंदर ही अंदर खुद से लड़ता रहता है। 
 जिसकी वजह से वह हमेशा दुखी और तनाव से घिरा रहता है। हर समय अपने पार्टनर को शक की नजर से देखता है। इन शक्की दिमाग वाले पार्टनर में से कुछ ऐसे भी होते हैं जो अपनी आंखों देखी को ही सही मानते हैं। यह उनके पार्टनर द्वारा दी गई सफाई को हमेशा नजरअंदाज करते हैं। याद रखें कि आंखों देखी बात हमेशा सही नहीं होती। इसलिए एक बार अपने पार्टनर को उसकी बात कहने का मौका दें और ध्यान से उसकी पूरी बात सुनें। कुछ पार्टनर ऐसे होते हैं जो अपने पार्टनर के मोबाइल पर किसी अनजान का मैसेज या फोन आता देखते हैं,तो वे अपने पार्टनर की बात सुने बिना ही झट से गुस्से में आकर उससे झगड़ा करने लगते हैं। किसी भी रिलेशनशिप को खत्म करने का फैसला झटके में लेना सहीनहीं है। अपने अनुमानों को सही मानते हुए फैसले न लें, हमेशा पक्के सबूतों को देख-परखकर ही फैसला लें।
शक्की पार्टनर तरह-तरह के तरीके अपनाकर यह पता लगाने की कोशिश करते हैं कि उनका पार्टनर उन्हेंधोखा तो नहींदे रहा? वह अपने पार्टनर से बिना पूछे उसकी गैर मौजूदगी में उसके फोन में कान्टेक्ट लिस्ट, मैसेज आदि चेक करते हैं। वे उनका फेसबुक अकाउंट और सारे सोशल अकाउंट चेक करते हैं और जब उनसे कुछ हाथ नहीं लगता तो वह फेसबुक पर फेक प्रोफाइल बनाकर अपने पार्टनर की ईमानदारी को परखता है। शक्की पार्टनर में से ज्यादातर पार्टनर अपने मौजूदा पार्टनर पर शक इसलिए करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि शायद पुराने पार्टनर की तरह उनका आज का साथी भी उन्हें धोखा दे सकता है। एक बार धोखा खाने के बाद वह जल्द ही किसी पर विश्‍वास नहीं कर पाते। माना आप अपने पुराने रिलेशनशिप से मिले उस दर्द से अभी तक नहीं उबर पाए हैं लेकिन इसके लिए अपने मौजूदा पार्टनर के प्यार और विश्‍वास पर आपको सवाल नहींउठाना चाहिए। 
आपके पुराने पार्टनर ने आपको धोखा दिया था तो उसकी सजा अपने मौजूदा पार्टनर को न दें, इसमें उसका कोई दोष नहीं है। बहुत से लोग अपने पार्टनर को लेकर इनसिक्योर रहते हैं और अपनी इसी इनसिक्योरिटी के चलते वह अपने पार्टनर पर कभी विश्‍वास नहीं करते। उन्हें हमेशा यह लगता है कि उनका पार्टनर उन्हें प्यार नहीं करता। यह इनसिक्योर पार्टनर कभी भी अपने पार्टनर को अपने किसी दोस्त से नहीं मिलाते। अगर उसकी गर्लफ्रेंड उससे, उसके फ्रेंड्स के बारे में पूछती है या उनसे जुड़ी कोई बात करती है तो वह उसकी बात सुनकर चिढ जाते हैं और उसे डांटकर चुप करा देते हैं।  किसी को अपने पार्टनर से इनसिक्योरिटी तभी होती है, जब एक पार्टनर खुद को दूसरे से कमतर या दूसरे के काबिल नहीं समझता। ऐसा सोचना सही नहीं है। क्योंकि कोई व्यक्ति किसी के साथ तभी रिलेशनशिप में आता है जब वह खुद को उसके और उसे अपने काबिल समझता है। उन्हें आप अच्छे लगते हैं।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केजरीवाल को SIR की नोटिस, पत्नी, बेटे और माता-पिता समेत परिवार के 5 सदस्य भी Unmapped कैटगरी में।@ तिरुपति बालाजी-केमिकल और पाम ऑयल से बनाया गया था लड्डू प्रसादम, सुकृति फूड्स का मालिक गिरफ्तार।@ हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों।@ महाराष्ट्र को मिली नई रेल लाइन की सौगात, कोयला-सीमेंट हब को मिलेगा बड़ा फायदा, कर्नाटक तक कनेक्टिविटी।@ MP के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट बंद हो सकते हैं, मुंबई से भी उठी विरोध की आवाज।@ आजम खान के लिए जंतर-मंतर पर डटी सपा, जौहर यूनिवर्सिटी गिराने का भी विरोध-रामपुर की लड़ाई दिल्ली पहुंची @ CID का दावा-अभिषेक बनर्जी के PA ने TMC के खाते में जमा किए थे 7 करोड़ रुपये।@ मंच से PM मोदी की मिमिक्री पर घिरे राहुल गांधी, बुजुर्ग महिला के अपमान का आरोप- भड़की भाजपा।@ मुंबई में फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया 7 हजार तक? 350 KM की स्वदेशी ट्रेन दौड़ेगी।@ मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत।@ IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के सुसाइड केस में जातिगत भेदभाव का भी आरोप, FIR में SC-ST एक्ट भी जुड़ा।@ गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल।@ कानून के शिकंजे में पूर्व IPS: एक पर जाति छुपाने की FIR, तो अकूत संपत्ति बनाने वाले DGP को 4 साल की जेल।@ भगवंत मान के काफिले के सामने रवनीत बिट्टू का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया।@ भारत-बांग्लादेश रिश्ते नाजुक मोड़ पर- 101 समझौतों की समीक्षा करेगा ढाका।@ देश में कम मॉनसून- करीब 43% एरिया को कवर करने वाले 16 राज्यों में इस साल कम बारिश हुई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -