- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- खाने के बाद बरते कुछ सावधानिया......?
Posted by : achhiduniya
26 March 2017
सेहत को ठीक रखने के लिए हर कोई सजग होने लगा
है। योग से लेकर खाने की डाइट के प्रति रोजमर्रा के दैनिक जीवन मे स्वास्थ्य परिवर्तन
को लेकर कोई भी लापरवाही नही करना चाहता लेकिन जाने-अनजाने मे खाने के बाद आपको भूलकर
भी कुछ चीजे नहीं करना हैं। क्योंकि आपकी ये
आदतें सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। खाने के तुरंत बाद नहाने से परहेज करना
चाहिए। खाने के बाद हमारे हाथ-पैर सक्रिय होते हैं और खून का संचार काफी बढ़ जाता है।
ऐसे में नहाने से रक्त संचार प्रभावित हो जाती हैं। जिससे सेहत खराब हो सकती है। खाने
के तुरंत बाद सोने से परहेज करनी चाहिए,
क्योंकि खाना पचने में कुछ वक्त लगता है। ऐसा करने से गैस और आंत संबंधि
समस्या बढ़ जाती हैं।
खाने के बाद चाय ना ही पीएं तो अच्छा है, क्योंकि चाय की पत्तियों में उच्च अम्लीयता होता है। इससे प्रोटीन के पाचन पर असर पड़ता और वो आसानी से नहीं पच पाता है। इसलिए खाने के एक से दो घंटे बाद ही चाय पिएं। वैसे तो किसी भी समय सिगरेट पीना सेहत के लिए ठीक नहीं है, लेकिन खाने के तुरंत बाद पीना कुछ ज्यादा ही खतरनाक है। खाने के बाद सिगरेट पीने से आपको हृदय और सांस संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। इससे कैंसर का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। फल खाना स्वास्थय के लिए उत्तम है लेकिन खाने के तुरंत बाद फल नहीं खाएं, क्योंकि ये आपके पेट में चिपक जाते हैं और सही तरीके से आंतों तक नहीं पहुंच पाते हैं।
फल खाना ही है तो सुबह खाली पेट खाएं या खाने के कुछ देर बाद खाए। खाने के तुरंत बाद पानी बिलकुल भी न पिए क्योकि इससे पेट की जठर अग्नि कमजोर होती है और भोजन ठीक से पचता नही साथ ही तोंड बढ़ने लगती है यानी पेट भी फूलने लगता है। इन छोटी सावधानियों के साथ आपकी अच्छी सेहत मे चार चाँद लग सकते है।