- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- इंटरकास्ट मैरिज [दलित लड़की से] करके समाज के सामने एक आदर्श उदाहरण पेश करे राहुल गांधी.....रामदास अठावले
इंटरकास्ट मैरिज [दलित लड़की से] करके समाज के सामने एक आदर्श उदाहरण पेश करे राहुल गांधी.....रामदास अठावले
Posted by : achhiduniya
29 October 2017
राजनीतिक लोग हो या फिल्मी जगत से जुड़ी हस्ती जैसे सलमान
खान हो या कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी
शादी कब करेंगे....? ये सवाल हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। कुछ दिन पूर्व दिल्ली
में राहुल गांधी पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स के वार्षिक दिवस समारोह में शामिल हुए थे।
कार्यक्रम में बॉक्सर विजेंद्र सिंह सहित कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की थी। इस दौरान जब राहुल मंच से लोगों को संबोधित कर
रहे थे, तभी विजेंद्र
सिंह ने राहुल से सवाल किया कि आप शादी करके पीएम बनेंगे या पहले शादी करेंगे?
सवाल सुनते ही राहुल शर्मा गए और उन्होंने इस सवाल का जवाब अपनी
किस्मत पर टाल दिया। राहुल ने कहा, 'मैं किस्मत में यकीन
रखता हूं, जब होगी तब होगी। केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री
और रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया [RPI] के नेता रामदास अठावले
ने महात्मा गांधी का सपना साकार करने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से
अपील की है कि वह किसी दलित लड़की से ही शादी करें।
महाराष्ट्र के अकोला में जातीय व्यवस्था पर बोलते हुए अठावले ने कहा, अगर इसे मिटाना है तो राहुल गांधी को इंटरकास्ट मैरिज करनी चाहिए। जैसे मैंने ब्राह्मण लड़की से शादी की है। राहुल गांधी को इंटरकास्ट मैरिज करके समाज के सामने एक आदर्श उदाहरण पेश करना चाहिए। अठावले ने आगे कहा, राहुल गांधी कभी-कभी दलितों के घर भी खाना खाते हैं। उनको मेरी सलाह है कि उन्हें किसी दलित लड़की से शादी करनी चाहिए। हमारे समाज में उनके लायक पढ़ी-लिखी और काबिल लड़कियां हैं। राहुल को सिर्फ हां करने की जरूरत है।