- Back to Home »
- Politics »
- राहुल का मोदी से सवाल गुजराती करदाताओं के 33,000 करोड़ रुपये खाक,कौन जिम्मेदार है...?
Posted by : achhiduniya
26 November 2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी मेक इन
इंडिया परियोजना दम तोड़कर गुजराती करदाताओं के 33,000 करोड़ रुपये को खाक कर चुकी है। राहुल गांधी ने यह भी पूछा है कि पैसे को खाक में बदलने
के लिए किसको जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कथित रूप से कहा
है कि गुजरात सरकार ने 33,000 करोड़ रुपये का फायदा साणंद
में कार परियोजना की भेंट चढ़ा दिया। राहुल गांधी ने
ट्विटर पर कहा, प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी मेक इन इंडिया
परियोजना दम तोड़ चुकी है। गुजराती करदाताओं के 33,000 करोड़
रुपये खाक हो चुके हैं। कौन जिम्मेदार है?' कांग्रेस
उपाध्यक्ष फिलहाल चुनावी राज्य गुजरात में प्रचार कर रहे हैं जहां पर 22 साल से भाजपा का शासन है।
