- Back to Home »
- Property / Investment »
- ऑनलाइन खरीदी के चलते ऑफ लाइन धंधे हो रहे ठप्प.....?
Posted by : achhiduniya
07 December 2017
ई-कॉमर्स कंपनियों की तरफ से ग्राहकों को एक से बढ़कर एक
ऑफर दिए जा रहे हैं। यह सर्वे देश के 10 शहरों दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, अहमदाबाद,
चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद,
चेन्नई, बेंगलुरु, चंडीगढ़
और देहरादून में किया गया। सर्वे के मुताबिक पूरे साल ऑनलाइन खरीदारी करने वालों
में 65 प्रतिशत पुरुष और 35 प्रतिशत
महिलाएं हैं। इसके अलावा त्योहारी सीजन में 25 से 34 साल के पुरुष और महिलाएं ऑनलाइन खरीदारी में आगे रहती हैं।
इनमें में भी खरीदारी करने वालों में लड़कियों की संख्या ज्यादा होती है। उपभोक्ता मुख्य रूप से मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजट्स, टिकाऊ उपभोक्ता सामान, परिधान और होम अप्लायंसेज की खरीद ऑनलाइन माध्यम से करते हैं। सर्वे में विनिर्माण, रीयल एस्टेट, वाहन, स्वास्थ्य सेवा, खुदरा और आतिथ्य क्षेत्र के 350 पेशेवरों, अधिकारियों और कार्यकारियों की राय ली गई।
एसोचैम ने कहा कि त्योहारी सीजन में बिक्री के मामले में दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु आगे हैं। वहीं पुणे, गुरुग्राम, नोएडा, चंडीगढ़, नागपुर, इंदौर, कोयम्बटूर, जयपुर, विशाखापट्टनम जैसे दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में ऑनलाइन खरीदारी में सालाना आधार पर 60 से 65 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।