Posted by : achhiduniya 27 December 2017

 भारत में फिलहाल फेसबुक के पास 24 करोड़ 10 लाख यूजर्स हैं और अमेरिका के बाद सर्वाधिक फेसबुक यूजर्स के मामले में यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। अब फेसबुक भी नया अकाउंट खोलने से पहले यूजर से आधार की मांग करेगा। इसके लिए फेसबुक एक ऐसा फीचर टेस्ट कर रहा है, जिसमें नया अकाउंट खोलने के लिए आपको आधार कार्ड पर लिखा नाम बताना होगा। जब आप आधार कार्ड पर लिखा नाम डालेंगे तो लिखकर आएगा, अगर आप अपना आधार वाला नाम डालेंगे तो आपके दोस्त आपको आसानी से खोज सकेंगे। फेस बुक के इस कदम का मकसद इस प्लेटफॉर्म पर जुड़ने वाले नए यूजर्स को अपने असली नाम के साथ सामने लाना है। इस नई पहल को फर्जी अकाउंट्स पर नकेल कसने के उद्देश्य से देखा जा रहा है।
फेस बुक की मोबाइल साइट नेम ऐज पर आधार यानी आधार के मुताबिक नाम के पॉप अप बॉक्स का परीक्षण कर रही है, जो यूजर्स द्वारा नया अकाउंट बनाते वक्त सामने आएगा। इस दौरान लिखकर सामने आता है,व्हॉट्स योर नेम? यूजिंग द नेम ऑन योर आधार कार्ड मेक्स इट इजीयर फॉर फ्रेंड्स टू रिकगनाइज यू यानी आपका नाम क्या है? आपके आधार कार्ड पर लिखे नाम से दोस्तों के लिए आपको पहचानना आसान हो जाता है। आधार कार्ड के साथ नए यूजर के साइन अप करने के परीक्षण को सबसे पहले रेड्डीत और ट्विटर पर देखा गया। ध्यान देने वाली बात है कि फेसबुक मोबाइल साइट पर नया अकाउंट बनाते वक्त हर किसी ने इस नए प्रॉम्प्ट (पॉप अप) को नहीं देखा। फेसबुक ने बताया कि नया अकाउंट खोलने वाले सभी लोगों को ऐसा नोटिफिकेशन नहीं दिखेगा। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेसबुक का कहना है कि यह कुछ यूजर्स को ही दिखेगा। फेसबुक ने साफ किया है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह वैकल्पिक होगी। फेसबुक यूजर्स से अपने इस परीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आधार कार्ड की जानकारी नहीं मांग रहा है, वह केवल यह कह रहा है कि नए जुड़ने वाले यूजर्स अपने आधार कार्ड पर लिखे नाम का ही इस्तेमाल करें। इस कदम से आधार कार्ड की निजता से जुड़ा कोई मामला भी नहीं खड़ा होता और न ही आधार कार्ड की जानकारी के दुरुपयोग का लेकिन आधार कार्ड से जुड़े नाम की मांग करना, एक ऐसी पहल जरूर है जो इस प्लेटफॉर्म से जुड़ने वाले यूजर्स को असल पहचान के साथ सामने आने के लिए प्रोत्साहित करती है। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी ध्वनि मत से पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, 10 साल तक की सजा का है प्रावधान।@ PM पर अभद्र टिप्पणी के मामले में एक्शन, जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल युवती के खिलाफ FIR @ चीन के दम पर उछलने वाले PAK को भारत की नेवी से लग रहा डर, पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स का कबूलनामा।@ धौला कुआं, IGI एयरपोर्ट और महिपालपुर का ट्रैफिक होगा खत्म, दिल्ली में बनेगा हाई स्पीड कॉरिडोर, नोएडा-गाजियाबाद तक कनेक्टिविटी।@ धौला कुआं, IGI एयरपोर्ट और महिपालपुर का ट्रैफिक होगा खत्म, दिल्ली में बनेगा हाई स्पीड कॉरिडोर, नोएडा-गाजियाबाद तक कनेक्टिविटी।@ IIT प्रोफेसर पर प्रियंका गांधी की ‘गोमूत्र’ वाली टिप्पणी की 215 शिक्षाविदों ने की आलोचना, पत्र लिखकर बताया उनका योगदान।@ 6 महीने से न विधायक न MLC फिर कैसे मंत्री बने हैं दीपक प्रकाश? सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से पूछा सवाल।@ पंजाब पेपर लीक विवाद दिल्ली पहुंचा; AAP ऑफिस पर BJP का विरोध प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा।@ MLC बनाने के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, बेंगलुरु की समाजसेवी महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप।@ आप कोर्ट नहीं हैं, सिर्फ सलाह या सिफारिश दे सकते,SC ने अनुसूचित जाति आयोग की शक्तियों पर किया बड़ा कमेंट।@ देश की सुरक्षा खतरे में', हाईकोर्ट ने पुलिस को कानून के दुरुपयोग पर लगाई फटकार।@ Meta ने गलती के बाद ली बड़ी सीख- अब PM मोदी समेत प्रमुख हस्तियों की पोस्ट पर रहेगी विशेष निगरानी-सूत्र।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -