- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- आधार कार्ड को लेकर सरकार उठा सकती है कड़ा कदम......
Posted by : achhiduniya
10 January 2018
हाल ही मे एक अंग्रेजी
अखबार ट्रिब्यून मे छपी खबर से खलबली मच गई थी कि 500 रुपए देकर 10 करोड़ लोगों के आधार की जानकारी हासिल की
जा सकती है,लेकिन UIDAI ने इन खबरों को
गल्त बताया था। यूआईडीएआई ने इस रिपोर्ट से इनकार कर दिया है। यूआईडीएआई ने
आश्वासन दिया है कि यह डाटा पूरी तरह से सुरक्षित है। अथॉरिटी ने अपने बयान
में कहा था कि बायोमीट्रिक डाटाबेस से डाटा चोरी का कोई मामला सामने नहीं आया है,
यह पूरी तरह सुरक्षित है। सर्च फैसिलिटी पर उपलब्ध जानकारी के बिना
बायोमीट्रिक्स का दुरुपयोग नहीं किया जा सकता। यूआईडीएआई ने कहा था कि आधार नंबर
कोई सीक्रेट नंबर नहीं है और आधार होल्डर की मर्जी पर किसी सेवा या सरकारी वेलफेयर
स्कीम्स का फायदा लेने के लिए इसे अधिकृत एजेंसियों के साथ साझा किया जाता है।
आधार का डाटा लीक होने के बाद सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है। अब पहचान के लिए 12 अंकों के आधार की बजाए 16 अंकों की एक नई वर्चुअल
आईडी का इस्तेमाल होगा। सूत्रों के मुताबिक यह आधार की जगह ले लेगा। यूनीक
आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने गुरुवार को
दो स्तर का एक सुरक्षा नेट तैयार किया है। इसके तहत हर शख्स की एक वर्चुअल आईडी
बनाई जाएगी और आधार आधारित केवाईसी को सीमित किया जाएगा। सभी एजेंसियां 1 जून तक इस सिस्टम को अपना लेंगी।
