- Back to Home »
- Tours / Travels »
- जाने रेलवे की डेबिट कार्ड योजना....
Posted by : achhiduniya
09 January 2018
भारतीय रेलवे एसबीआई और आईआरसीटीसी के साथ मिलकर डेबिट कार्ड
लाने वाली है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस कार्ड से ऑनलाइन रेल
टिकट बुक करना काफी फायदेमंद साबित होगा। इस डेबिट कार्ड से आप न सिर्फ रेल टिकट बुक
कर पाएंगे, बल्कि अपने बैंक के डेबिट कार्ड की तरह ही ऑनलाइन
शॉपिंग भी कर सकेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस कार्ड से रेल टिकट बुक करने पर
किसी भी तरह का चार्ज नहीं लगेगा। इसके साथ ही लॉयल्टी
प्रोग्राम भी चलाया जाएगा। भारतीय रेलवे डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने से आपको टिकट बुक करना दूसरों के मुकाबले काफी सस्ता पड़ेगा।
रिपोर्ट के मुताबिक डेबिट कार्ड लाने के बाद रेलवे हर महीने
लॉटरी ड्रॉ स्कीम भी चला सकती है।
इसके तहत 10 लकी लोगों को 100 फीसदी कैशबैक दिया जाएगा। इससे पहले कैशलेस ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए सरकार यूपीआई और भीम ऐप के जरिये भुगतान की शुरुआत भी कर चुकी है। इसके लिए रेलवे ने लकी ड्रॉ स्कीम शुरू की है। इसके तहत वह हर महीने 5 लकी यात्रियो को पूरा किराया रिफंड करती है। इस स्कीम में शामिल होने के लिए टिकट बुक करते वक्त भीम और यूपीआई ऐप से भुगतान करना पड़ता है।