- Back to Home »
- Agriculture / Nature »
- LED बल्ब पर स्टार लेबलिंग अनिवार्य जाने फायदे....?
Posted by : achhiduniya
13 January 2018
जब हम कोई भी बिजली उत्पादन खरीदते है,तो अक्सर उस पर अंकित स्टार को देखते है। किसी
उत्पाद पर जितने ज्यादा स्टार होंगे। वह उतना ही बिजली की खपत कम करने वाला होगा। किसी
उत्पाद पर अगर कम स्टार हैं, तो इसका मतलब है कि उसकी बिजली
खपत काफी ज्यादा है। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि
एक जनवरी से LED बल्बों पर स्टार लेबिलिंग अनिवार्य कर दी गई
है। बिजली मंत्रालय भी इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर चुका है। इसके अनिवार्य
होने का फायदा ये होगा कि अब आपको पता चल जाएगा कि कौन सा बल्ब कितनी बिजली खर्च
करता है। अन्य बल्ब के मुकाबले LED बल्ब पहले ही ऊर्जा बचत
वाले होते हैं। इन्हें इस्तेमाल करने से अन्य बल्बों के मुकाबले ज्यादा बिजली की
बचत होती है।
अब स्टार लेबलिंग होने के बाद आप आसानी से जान सकेंगे कि कौन सा बल्ब आपके ज्यादा पैसे बचाएगा। स्टार लेबलिंग कार्यक्रम बिजली मंत्रालय की तरफ से चलाया जाता है। यह ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) का ऊर्जा संरक्षण का एक अहम कार्यक्रम है। इसके तहत घर में इस्तेमाल होने वाले ज्यादातर इलेक्ट्रोनिक उत्पादों पर स्टार लेबलिंग की जाती है। जितने ज्यादा स्टार होंगे, बिजली की खपत उतनी ही कम होगी। इसका फायदा आपको कम बिजली के बिल के तौर पर मिलेगा।