- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर एक किमी चलाने का खर्च महज 10 पैसे है.....
Posted by : achhiduniya
15 February 2018
भारतीय बाजार में ई-स्कूटर 'प्रेज' को जापान की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओकिनावा (okinawa) लॉन्च किया। ओकिनावा के 'प्रेज' में 1000 वॉट की दमदार मोटर लगाई गई है। यह मोटर 3.35 bhp की पॉवर पैदा करती है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज करने पर यह एक बार में 175 से 200 किमी की दूरी तय करने में सक्षम है। कंपनी के अनुसार इसे सड़क पर आप 75 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ा सकते हैं। फुल चार्ज होने में इसे 2 घंटे का समय लगता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का ऑनरोड प्राइज करीब 66,000 रुपए है। कंपनी के अनुसार इसे एक किमी चलाने का खर्च महज 10 पैसे है। यानी यदि आप 10 किमी की यात्रा प्रेज से करते हैं तो महज 1 रुपए का खर्च आएगा। अमूमन पेट्रोल से चलने वाले टू-व्हीलर से इतनी ही दूरी तय करने पर करीब 15 रुपए का खर्च आता है। इस हिसाब से यह स्कूटर आपके लिए किफायती साबित होगा।
स्टाइलिश लुक वाले इस स्कूटर के दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक लगे हैं। रात में सड़कों पर चलने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए स्कूटर में डेटाइम रनिंग लाइट वाला एलईडी हैडलैंप है। साथ ही एलईडी टेललाइट और इंडीकेटर इसके लुक को और दमदार बनाते हैं। इस महीने के आखिर में इसकी डिलीवरी होने की उम्मीद की जा रही है। फिलहाल कंपनी इसे हाल ही में बनाई गई 106 डीलरशिप के माध्यम से बेचेगी। कंपनी 2018 में 150 डीलरशिप और 2020 तक देश में 500 आउटलेट बनाने वाली है। स्कूटर में इस सबके अलावा भी कई बेहतरनी फीचर्स दिए गए हैं,जिनमें साइड-स्टैंड सेंसर, कीलेस एंट्री, फाइंड माय स्कूटर फंक्शन और एंटी थेफ्ट मैकेनिजम शामिल हैं।

