- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- महाकाल मंदिर सौर ऊर्जा से होगा रोशन…… 4 से 5 लाख रुपयों के बिजली बिल की होगी बचत
Posted by : achhiduniya
18 February 2018
विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर लिए महाकाल मंदिर में ही सोलर रूफ टॉप संयंत्र लगाया जाएगा। इसके लिए मंदिर की छतों का चयन कर लिया गया है। मंदिर में प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य जरूरी कामों के लिए करीब 700 यूनिट बिजली प्रतिदिन की आवश्यकता रहती है। इस हिसाब से जब यह संयंत्र चल जाएगा तो मंदिर समिति को केवल 140 यूनिट बिजली की अतिरिक्त आवश्यकता होगी जो उसे बिजली कंपनी से लेनी पड़ेगी बाकि बिजली की पूर्ति सोलर ऊर्जा से हो जाएगी। मंदिर परिसर में 35 किलो वाट का एक सोलर प्लांट पहले से काम कर रहा है। यह कार्य तीन स्तर पर होगा।
जिसमें 560 यूनिट रोज बिजली मंदिर को मिल सकेगी। इससे मंदिर समिति को बिजली बिल की काफी बचत होगी। ऊर्जा विकास निगम द्वारा तीन माह में सोलर संयंत्र का प्रस्ताव तैयार कर लिया जाएगा। जिसे फिर मुख्यालय भोपाल भेजा जाएगा। जहां से स्वीकृति के बाद इसके टेंडर लगाए जाएंगे। ठेका स्वीकृत होने पर कार्य शुरू किया जाएगा। यह संयंत्र लगने से मंदिर समिति को चार से पांच लाख रुपयों के बिजली बिल की बचत हो सकेगी। इस संयंत्र को लगाने में अंदाजन करीब सवा करोड़ रुपए का खर्च आएगा। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति इसका भुगतान करेगी।

