- Back to Home »
- Job / Education »
- फूड फोटोग्राफर के तौर पर बना सकते है बेहतर करियर.....
Posted by : achhiduniya
04 February 2018
आज देश में अलग-अलग और नए स्वाद के व्यंजन को खाने की
भरमार है। ऐसे में आप अलग तरह के पकवान को प्रोमोट कर अपनी एक अलग पहचान बना सकते
हैं। आपको अलग-अलग तरह के पकवान खाना और उन्हें बनाने का शौक है,तो आपके लिए फूड इंडस्ट्री में कई बेहतर मौके
हैं। आप फूड इंडस्ट्री की बारीकी सीखने के साथ इस फिल्ड में अपना करियर बना सकते
हैं। प्रोफेशनिलिज्म के इस दौर में आज खास तौर पर ग्राहकों की सोच किसी की सफलता
या असफलता के बीच का सबसे बड़ी कड़ी होती है। लिहाजा हर बड़ी फूड कंपनी यहां ऐसे
लोगों की भर्ती करते हैं,जो उन्हें ग्राहकों के बदलते ट्रेंड
से उन्हें अवगत करा सकें।
इस फिल्ड में भी मोटी सैलरी मिलती है। लिहाजा आप इस फिल्ड में भी बेहतर कर सकते हैं। आज के दौर में फोटोग्राफी अलग-अलग रूप के लिए जानी जाती है। इसी में से एक रूप है फूड फोटोग्राफी का। आप इसके माध्यम से सालाना लाखों में कमाई कर सकते हैं। कई बड़े होटल्स और फूड चेन कंपनी विशेष तौर पर फोटोग्राफर्स रख रहे हैं ताकि वह अपने यहां बनने वाले खाने को वैश्विक स्तर पर प्रमोट कर पाएं। फूड फोटोग्राफर होने के नाते आप किसी भी रेस्तरां या मैगजीन के लिए काम कर सकते हैं।
फूड मार्केट में कौन से नया प्रोडक्ट लांच हुआ है, किस होटल या रेस्तरां में कौन सा व्यंजन खास है। इसकी जानकारी अपने लेख के द्वारा लोगों को देना ही फूड क्रिटिक का काम होता है। फूड क्रिटिक खाने के साथ-साथ उस होटल या रेस्तरां में मिलने वाली सर्विस के बारे में भी लोगों को जानकारी देता है। एक फूड क्रिटिक बनने के लिए आपके पास बैचलर डिग्री होना जरूरी है।