- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- सेहत से जुड़े कुछ जरूरी सवाल....? जवाबो के साथ......
Posted by : achhiduniya
25 February 2018
1. सुबह उठ कर कैसा पानी पीना चाहिए ? उत्तर - हल्का गर्म।
2. पानी पीने का क्या तरीका होता है ? उत्तर - सिप सिप करके व नीचे बैठ कर।
3. खाना कितनी बार चबाना चाहिए ? उत्तर.- 32 बार।
4. पेट भर कर खाना कब खाना चाहिए ? उत्तर.- सुबह।
5. सुबह का नाश्ता कब तक खा लेना चाहिए ? उत्तर.- सूरज निकलने के ढाई घण्टे तक।
6. सुबह खाने के साथ क्या पीना चाहिए ? उत्तर.- जूस।
7. दोपहर को खाने के साथ क्या पीना चाहिए ? उत्तर.- लस्सी / छाछ।
8. रात को खाने के साथ क्या पीना चाहिए ? उत्तर.- दूध।
9. खट्टे फल किस समय नही खाने चाहिए ? उत्तर. - रात को
10. आईसक्रीम कब खानी चाहिए ? उत्तर.- कभी नही।
11. फ्रिज़ से निकाली हुई चीज कितनी देर बाद खानी चाहिए ? उत्तर.- 1 घण्टे बाद।
12. क्या कोल्ड ड्रिंक पीना चाहिए ? उत्तर.- नहीं।
13. बना हुआ खाना कितनी देर बाद तक खा लेना चाहिए ? उत्तर.- 40 मिनट।
14. रात को कितना खाना खाना चाहिए ? उत्तर.- न के बराबर।
15. रात का खाना किस समय कर लेना चाहिए ? उत्तर.- सूरज छिपने से पहले।
16. पानी खाना खाने से कितने समय पहले पी सकते हैं ? उत्तर.- 48 मिनट।
17. क्या रात को लस्सी पी सकते हैं ? उत्तर.- नहीं।
18. सुबह नाश्ते के बाद क्या करना चाहिए ? उत्तर.- काम।
19. दोपहर को खाना खाने के बाद क्या करना चाहिए ? उत्तर.- थोड़ा आराम।
20. रात को खाना खाने के बाद क्या करना चाहिए ? उत्तर.- 500 कदम चलना चाहिए।
21. खाना खाने के बाद हमेशा क्या करना चाहिए ? उत्तर.- वज्रासन।
22. खाना खाने के बाद वज्रासन कितनी देर करना चाहिए ? उत्तर.- 5 -10 मिनट।
23. सुबह उठ कर आखों मे क्या डालना चाहिए ? उत्तर.- ठंडा पानी।
24. रात को किस समय तक सो जाना चाहिए। उत्तर.- 9 - 10 बजे तक।
25. तीन जहर के नाम कौनसे ? उत्तर.- चीनी, मैदा, सफेद नमक।
26. दोपहर को सब्जी मे क्या डाल कर खाना चाहिए ? उत्तर.- अजवायन।
27. क्या रात को सलाद खानी चाहिए ? उत्तर.- नहीं।
28. खाना हमेशा कैसे खाना चाहिए ? उत्तर.- नीचे बैठकर व खूब चबाकर।
29. चाय कब पीनी चाहिए ? उत्तर.- कभी नहीं।
30. दूध मे क्या डाल कर पीना चाहिए ? उत्तर – हल्दी।
31. दूध में हल्दी डालकर क्यों पीनी चाहिए ? उत्तर.- कैंसर ना हो इसलिए।
32. कौन सी चिकित्सा पद्धति ठीक है ? उत्तर.- आयुर्वेद।
33. सोने के बर्तन का पानी कब पीना चाहिए ? उत्तर - अक्टूबर से मार्च (सर्दियों में)।
34. ताम्बे के बर्तन का पानी कब पीना चाहिए ? उत्तर.- जून से सितम्बर(वर्षा ऋतु)।
35. मिट्टी के घड़े का पानी कब पीना चाहिए ? उत्तर - मार्च से जून (गर्मियों में)।
36. सुबह का पानी कितना पीना चाहिए ? उत्तर - कम से कम 2 - 3 गिलास।
37. सुबह कब उठना चाहिए ? उत्तर.- सूरज निकलने से डेढ़ घण्टा पहले।
38 क्या पुण्य के कार्य में देर करनी चाहिए? उत्तर. नहीं। तो देरी किस बात की……



