- Back to Home »
- Tours / Travels »
- रेलवे के नियम और आपके अधिकार.....?
Posted by : achhiduniya
04 February 2018
अक्सर लोग जरूरी जानकारी के अभाव मे कुछ महत्वपूर्ण बाते
भूल जाते है। आप गलती से अपना टिकट घर पर भूल गए हो या फिर आपका रिजर्वेशन टिकट खो
गया हो तो क्या करें या फिर आपकी ट्रेन छूट गई तो क्या आपके टिकट के पैसे डूब गए
या फिर आपकी टिकट जिस स्टेशन तक की है और अचानक आपको सफर के दौरान उससे आगे जाना
हो तो क्या करें....? इन सब
बातों को लेकर रेलवे में नियम बने हुए हैं, लेकिन जानकारी के
अभाव में हम अपना नुकसान करवा लेते हैं। जैसे अगर ट्रेन छूट जाती है तो हम मान
लेते है कि हमारा पैसा गया। आपको बता दें कि ट्रेन के छूटने के बाद भी आप रिफंड
पाने के हकदार है।
आज हम आपको ऐसे ही नियमों के बारे में बता रहे हैं। क्या करें
अगर खो जाए टिकट:- सफर से पहले अगर आपका टिकट न मिल रहा हो या फिर कहीं गुम हो गया
तो हम परेशान हो जाते हैं कि अब सफर कैसे करेंगे? आपको बता
दें कि रेलवे में आपकी इस परेशानी को खत्म करने का नियम है। रेलवे के नियम के
मुताबिक अगर आपका टिकट गुम हो गया हो तो आप डुप्लीकेट टिकट के लिए आवेदन दे सकते
है। आपको पहचान पत्र के साथ-साथ डुप्लीकेट टिकट का चार्ज देना होगा। जिसके बाद
रेलवे आपको डुप्लीकेट टिकट इश्यू कर देगी। जिसे लेकर आप आसानी से सफर कर सकते हैं।
क्या करें अगर छूट जाए आपकी ट्रेन:- थोड़ी सी देरी से कई बार लोगों की ट्रेन छूट
जाती है। ऐसे में हम अक्सर यहीं मान लेते हैं कि अब हमारे टिकट का पैसा गया। लेकिन
आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। ट्रेन छूटने के बाद भी आप रिफंड पाने के हकदार है।
अगर आपकी ट्रेन मिस हो गई है तो आप टीडीआर भरकर अपने टिकट के बेस फेयर की 50
प्रतिशत राशि रिफंड के तौर पर पा सकते हैं, लेकिन
आपको ये काम तय समय-सीमा के भीतर करना होगा।
जरूर जानें रेलवे का ये नियम:- अगर आपकी ट्रेन मिस हो गई है तो टीटीई अगले दो स्टेशनों तक आपकी सीट किसी को अलॉट नहीं कर सकता। यानी अगले दो स्टेशनों पर ट्रेन से पहले पहुंचकर आप अपना सफर पूरा कर सकते हैं। लेकिन दो स्टेशनों के बाद टीटीई आरएसी टिकट वाले यात्री को ये सीट अलॉट कर सकते हैं। आगे तक करना हो सफर:- अगर आपने जिस स्टेशन तक का टिकट लिया और आपको उसके भी आगे जाना है तो रेलवे आपको सफर के दौरान ही टिकट को आगे तक के लिए एक्सडेंट करवाने की सुविधा देती है। इसके लिए आपको टीटीई की मदद लेनी होगी और आगे तक के किराए के बराबर फेयर टीटीई को देना होगा। टीटीई अतिरिक्त चार्ज लेने के बाद आपको नई सीट अलॉट कर देगा।