- Back to Home »
- National News »
- प्रधान मंत्री मोदी द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ बनाने तीन देशों की यात्रा पर रवाना......
Posted by : achhiduniya
09 February 2018
प्रधान मंत्री मोदी की इस यात्रा के दौरान भारत और इन देशों के बीच व्यापार, निवेश, सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ सहयोग, ऊर्जा समेत द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ बनाने पर जोर देंगे। प्रधानमंत्री फ़िलिस्तीन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान दौरे पर रवाना हो गए हैं। यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के लिए खाड़ी और पश्चिम एशिया प्रमुख प्राथमिकता वाला क्षेत्र है और उनकी इस यात्रा का मकसद क्षेत्र के साथ संबंधों को मजबूत बनाना है। प्रधानमंत्री ने फ़िलिस्तीन और ओमान की यात्रा की पूर्व संध्या पर यह बात कही। 2015 के बाद खाड़ी और पश्चिमी एशिया क्षेत्र की उनकी यह पांचवीं यात्रा है। 9 से 12 फरवरी तक इन देशों की यात्रा पर जा रहे पीएम मोदी ने कहा, हमारी वैश्विक गतिविधियों में इस क्षेत्र को काफी प्राथमिकता दी गई है। हमारे यहां के देशों के साथ बहु-आयामी संबंध हैं। पीएम मोदी ने फेसबुक पर लिखा, मैं अपनी यात्रा के जरिये भारत के पश्चिम एशिया तथा खाड़ी क्षेत्र के साथ बढ़ते और महत्वपूर्ण संबंध को और मजबूत बनाने को लेकर प्रतिबद्ध हूं'। उन्होंने रेखांकित किया कि किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली फ़िलिस्तीन यात्रा है। उन्होंने कहा कि फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ बातचीत को लेकर उनका नजरिया सकारात्मक है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी यात्रा जॉर्डन के रास्ते 10 फरवरी को फ़िलिस्तीन से शुरू होगी।
