Posted by : achhiduniya 28 March 2018


 सरकार ने बुधवार को वेलफेयर स्कीम के साथ आधार लिंक करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। सरकार की तरफ से कहा गया कि अब कल्याणकारी योजनाओ के साथ आधार लिंक कराने की अंतिम तिथि 3 महीने बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है। पहले यह डेडलाइन 31 मार्च थी। सरकार के इस फैसले के बाद मनरेआ और पीडीएस लाभार्थियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। पैन से आधार लिंक करने की समय सीमा को बढ़ाने के पीछे माना जा रहा है कि सीबीडीटी का ताजा आदेश सुप्रीम कोर्ट के इसी महीने आए आदेश के मद्देनजर आया है। कोर्ट ने आधार को विभिन्न अन्य सेवाओं से जोड़ने की 31 मार्च की समयसीमा को बढ़ाने का आदेश दिया था। सरकार ने आयकर रिटर्न दाखिल करने और नया पैन लेने के लिए आधार नंबर को देना अनिवार्य कर दिया है। 
सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संविधान पीठ का नेतृत्व करते हुए चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने कहा कि सरकार आधार को जरूरी करने के लिए दवाब नहीं डाल सकती यानी इस पूरे मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी होने और फैसला आने तक आधार की अनिवार्यता नहीं होगी। फिलहाल सिर्फ सब्सिडी और सर्विसेज यानी सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं के ही लिए आधार की अनिवार्यता रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में आधार के साथ विभिन्न सेवाओं को जोड़ने के लिए समय सीमा को तबतक के लिए बढ़ा दिया था, जब तक कि बायोमेट्रिक पहचान योजना की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसला नहीं सुना दिया जाता। सुनवाई के दौरान, सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय से कहा था कि यदि आवश्यक हो तो वह विभिन्न सरकारी योजनाओं के साथ-साथ मोबाइल फोन और बैंक खातों को आधार से जोड़ने की तारीख को बढ़ाने पर विचार कर सकती है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ TMC कार्यकर्ताओं से भिड़े BJP समर्थक,हावड़ा में सुवेंदु अधिकारी की रैली में लगे जय बांग्ला के नारे।@ झारखंड के सारंडा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 जवानों के घायल होने की सूचना।@ उत्तराखंड में 14 वर्षीय लड़की ने दिया बेटे को जन्म, नवजात शिशु के पिता के खिलाफ FIR दर्ज।@ तत्काल टिकट में अब नहीं चलेगी होशियारी, आधार-OTP और AI निगरानी से फर्जीवाड़े पर वार।@ सिर्फ एक माचिस की डिब्बी के लिए ले ली जान, दिल्ली मेट्रो के पास हुई हत्या केस में बड़ा खुलासा।@ मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा को झटका, राउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा- इसकी सुनवाई जारी रहनी चाहिए।@ जनकपुरी बाइकर मौत मामला-पुलिस ने नहीं दिया कोई जवाब, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी ठेकेदार को दे दी अंतरिम जमानत।@ पत्थरबाजी,आगजनी के लिए व्हाट्सएप पर आया मैसेज- नोएडा हिंसा पर CP लक्ष्मी सिंह ने किया बड़ा खुलासा।@ बंगाली नववर्ष पर SIR को लेकर सियासत, ममता बनर्जी का आरोप- दिल्ली के जमींदार छीन रहे हैं वोट का अधिकार'।@ पंजाब सरकार ने सांसद राघव चड्ढा से वापस ली Z+ सिक्योरिटी, AAP ने किया केंद्र से सुरक्षा मिलने का दावा।@ डेढ़ करोड़ कैश देने पर राजी था पति, ऐन वक्त पर तलाक से मुकरी पत्नी, नाराज सुप्रीम कोर्ट ने 23 साल पुरानी शादी एक झटके में खत्म कर दी।@ दुर्गापुर में आधी रात थाने के गेट पर पुलिस से भिड़े BJP कार्यकर्ता, TMC से झड़प के बाद मचा बवाल।@ नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सरकार को मिला पूर्व राष्ट्रपति का साथ, पीएम मोदी को पत्र लिखकर कहा- ये ऐतिहासिक।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -