- Back to Home »
- Politics »
- कर्नाटक चुनावों में मिली जीत का प्रधानमंत्री मोदी ने माना जनता का आभार,अमित शाह ने कांग्रेस पर कसा तंज़....
कर्नाटक चुनावों में मिली जीत का प्रधानमंत्री मोदी ने माना जनता का आभार,अमित शाह ने कांग्रेस पर कसा तंज़....
Posted by : achhiduniya
15 May 2018
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की उत्तम से उत्मम रणनीति के कारण बीजेपी लगातार जीत हासिल करती जा रही है। उन्होंने अपने संबोधन में वाराणसी में हुए फ्लाईओवर हादसे पर दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव ने उनके मन को भी बहुत प्रभावित किया। गैर हिंदी भाषी क्षेत्र में जाते समय मेरे मन में संकोच होता था कि वहां कैसे संवाद स्थापित किया जाएगा,लेकिन उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने उन्हें इतना प्यार दिया कि भाषा की अज्ञानता उनके बीच में नहीं आईं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने झूठ फैलाने वाले लोगों को नकार दिया है। बीजेपी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कर्नाटक में पार्टी की जीत पर कर्नाटक की जनता को धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि इस जनादेश से स्पष्ट है कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने ना केवल कांग्रेस को नकारा, बल्कि वंशवाद की राजनीति और विभाजनकारी जातिवाद को भी खारिज कर दिया है। दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में जश्न मनाया गया जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, सुषणा स्वराज, राजनाथ सिंह समेत अन्य नेता पार्टी मुख्यालय पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।