- Back to Home »
- Politics »
- लोकतंत्र मे जुगाड़ और दबाव की राजनीति, जन-शक्ति पर धन-शक्ति न तो स्वीकार्य है और न ही वांछनीय है.. शत्रुघ्न सिन्हा
लोकतंत्र मे जुगाड़ और दबाव की राजनीति, जन-शक्ति पर धन-शक्ति न तो स्वीकार्य है और न ही वांछनीय है.. शत्रुघ्न सिन्हा
Posted by : achhiduniya
17 May 2018
भाजपा के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कर्नाटक चुनाव के नतीजे आने के बाद ट्वीट के जरिए कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को कर्नाटक में सरकार बनाने का मौका दिए जाने की वकालत करते हुए केंद्र सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम आग से क्यों खेल रहे हैं? लोकतंत्र के हिमायती अब व्यवस्था का मजाक उड़ा रहे हैं। जो लोग लोकतंत्र के मूल्य पर उपदेश देते नहीं थकते वे राजतंत्र को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि जुगाड़ और दबाव की यह राजनीति, जन-शक्ति पर धन-शक्ति न तो स्वीकार्य है और न ही वांछनीय है। शत्रुघ्न ने कहा कि आप किसी भी तरह जीत हासिल करने के लिए हर समय सभी लोगों को मूर्ख नहीं बना सकते हैं। उन्होंने सलाह भी नहीं दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि जो मेघालय, मणिपुर और गोवा के लिए सही माना गया वही कर्नाटक के लिए भी सही माना जाना चाहिए। शत्रुघ्न ने कहा कि हम न्यायपालिका के प्रति बहुत अधिक सम्मान रखते हैं। उम्मीद है कि न्याय जरूर होगा।