- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- शादी अफवाह राहुल गांधी मेरे राखी वाले भाई हैं...... कांग्रेस विधायक अदिति सिंह
Posted by : achhiduniya
06 May 2018
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और विधायक अदिति सिंह जल्द ही शादी कर सकते हैं। कई दिनों तक ये बातें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आखिरकार रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने मामले में सफाई दी है। सफाई देने के साथ ही इस कर्नाटक चुनाव का प्रोपेगेंडा बताया। उनका कहना है कि राहुल गांधी की उनसे शादी की अफवाह फैलाकर कर्नाटक चुनाव में जी जान से जुटे हुए कांग्रेसियों को तोड़ने की साजिश रची जा रही है। अदिति सिंह ने रविवार को ट्वीट करके कहा कि राहुल गांधी उनके राखी वाले भाई हैं। मैं कल से बहुत परेशान हूं। सोशल मीडिया पर मेरी और राहुल गांधी जी की शादी को लेकर लगातार झूठ फैलाया जा रहा है। राहुल गांधी जी मेरे राखी वाले भाई हैं। यह अफवाह मात्र है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनके बीच काफी पुराने पारिवारिक संबंध हैं। ये जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वारयल हो रही हैं, ये पारिवारिक मुलाकातों का हिस्सा मात्र हैं। हमारे प्राचीन समय से ही पारिवारिक सम्बन्ध हैं। अदिति सिंह रायबरेली सदर सीट से पांच बार विधायक रहे अखिलेश सिंह की बेटी हैं। अदिति सिंह ने अपना राजनीति सफर 2017 में कांग्रेस के टिकट पर शुरू किया था।