- Back to Home »
- Judiciaries »
- बाहरी नमाजी नहीं पढ़ पाएंगे ताज महल मे नमाज......सुप्रीम कोर्ट
Posted by : achhiduniya
09 July 2018
उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित स्थानीय नमाजियों ने एक याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने मांग की थी कि उनके साथ-साथ बाहरी लोगों को भी ताजमहल मे नमाज़ पढ़ने की इजाजत दी जाए। ताज महल में मौजूद मस्जिद में हर शुक्रवार को जुमे की नमाज़ पढ़ी जाती है, जिसको लेकर कई बार कुछ तबकों ने विरोध किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये ताज महल सात अजूबों में शामिल है, यहां नमाज नहीं पढ़ सकते हैं। नमाज किसी और जगह भी पढ़ सकते हैं। केवल स्थानीय नमाजी अभी भी नमाज पढ़ सकते हैं। पिछले साल कई बार इस तरह की मांग की गई थी या तो नमाज बंद कर दी जाए अन्यथा शिव चालीसा पढ़नी दी जाए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इतिहास विंग अखिल भारतीय इतिहास संकलन समिति (ABISS) ने मांग की थी कि ताजमहल में शुक्रवार को होने वाली नमाज़ पर रोक लगा दी जाए। कई बार बीजेपी नेता इस प्रकार का बयान दे चुके हैं, जिसमें उन्होंने ताज महल को शिव मंदिर बताया है। कुछ लोगों ने इसे तेजोमहालय भी बताया गया था।
