Posted by : achhiduniya 17 August 2018


 वैज्ञानिकों की एक टीम ने अपने नए अध्ययन में अत्यधिक लचीला और चिपकने वाला सर्जरी गोंद विकसित किया है,जो कि बिना टांके और स्टेपल के ही घांवों को 60 सेकेंड में सील करने में सक्षम है। शोधकर्ताओं की अंतरराष्ट्रीय टीम ने इस जीवन-रक्षक सर्जरी गोंद को विकसित किया हैजिसे मीट्रो  नाम दिया है। शोधकर्ताओं के मुताबिक गोंद का अत्यधिक लचीला होना ही घावों को सील करने में ज्यादा मददगार बनाया है जो कि लगातार फैलते हैं जैसे कि फेफड़े, हृदय और धमनियां आदि, इनके दोबारा खुलने का खतरा बना रहता है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह सर्जिकल गोंद शरीर के अंदर के घावों पर भी काम कर सकता है, जहां कि डॉक्टरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। शोधकर्ता टीम मेंबर और हावर्ड मेडिकल स्कूल के अली खदेहोशईन ने कहा है कि अगले कुछ सालों में यह साफ हो जाएगा कि इस जेल का उपयोग कैसे किया जाए। 
इस जेल का परीक्षण अभी तक केवल जानवरों पर ही किया गया है, मनुष्यों पर नहीं। शोधकर्ताओं ने उम्मदी जताई है कि जल्दी ही इसका यूज क्लीनिक में शुरू हो जाएगा। बोस्टन में पूर्वोत्तर विश्वविद्यालय के और अध्ययन के प्रमुख नसीम अन्नबी के मुताबिक मीट्रो की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये जैसे ही घाव के सतह के संपर्क में आएगा यह जेल की तरह उस स्थान को ठोस बना देता है। रिसर्चर ने कहा है कि  मीट्रो यूवी लाइट के साथ केवल 60 सेकेंड में घाव को जोड़ सकता है। शोधकर्ताओं ने कहा कि फिलहाल यह प्रौद्योगिकी के लिए अपमाजनक एंजाइम है लेकिन इसे संशोधित किया जा सकता है जिससे की यह पता चल सके कि यह घावों को कब तक सील करके रखता है। घंटे भर के लिए या फिर महीनों तक या फिर पर्याप्त समय तक घावों को ठीक करने के लिए।
दूसरी खबर:-
लिव्हर यानि यक्र्त पर ए टू झेड ऑफ लिव्हर ट्रांसप्लांट परिचर्चा का आयोजन....

नागपुर:- ऍकेडमी ऑफ मेडिकल साइंस नागपुर की तरफ से 19 अगस्त 2018 सुबह 9:00 बजे से सेंटर पॉइंट हॉटल रामदासपेट नागपुर मे ए टू झेड ऑफ लिव्हर ट्रांसप्लांट परिचर्चा का आयोजन किया गया है। आम जनता के लिए दोपहर 3:00 बजे परिचर्चा का आयोजन किया गया है। जिसके माघ्यम से आम नागरिकों को लिव्हर यानि यक्र्त के प्रत्यारोपन की विस्तृत जानकारी देकर लोगो के बीच फैली भ्रांतियों को दूर कर उन्हे इसके बारे मे पूरी तरह से समझाने का प्रयास किया जाएगा। पहले इस प्रकार का प्रत्यारोपन दिल्ली और मुंबई जैसे मेट्रो सिटी मे ही संभव था,लेकिन अब यह नागपुर मे भी संभव है इसकी जानकारी पत्र परिषद के माघ्यम से ऍकेडमी ऑफ मेडिकल साइंस के अध्यक्ष डॉ हरीश वरभे ने दी। 


[ऍकेडमी ऑफ मेडिकल साइंस के अध्यक्ष डॉ हरीश वरभे]
साथ ही डॉ राहुल सक्सेना ने यह कहा की जिस व्यक्ति का ब्रेन डेड हो जाता है,उस व्यक्ति की लिव्हर को जरूरत मंद व्यक्ति को देकर उसको जीवन दान दिया जा सकता है। 
[ऍकेडमी ऑफ मेडिकल साइंस के सह सचिव डॉ प्रशांत रहाटे]
डॉ प्रशांत रहाटे ने बताया की इस प्रकार शल्य चिकित्सा द्वारा लिव्हर यानि यक्र्त के प्रत्यारोपन को आसानी से किया जा सकता है।जिससे मरीज नए सिरे अपना जीवन शुरू कर सकता है। पत्र परिषद मे ऍकेडमी ऑफ मेडिकल साइंस के अध्यक्ष डॉ हरीश,सचिव डॉ अजय अंबाड़े, सह सचिव डॉ प्रशांत रहाटे,डॉ राहुलसक्सेना,डॉ श्रीकांत मुकेवार,डॉ सौरभ मुकेवार,डॉ बालचंद्रनन मेनन,डॉ शरत वर्मा उपस्थित थे।    
  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ BMC में टीम BJP बहुमत के पार, पुणे-नागपुर समेत 26 नगर निगमों में लहराया परचम।@ 75 पार ओवैसी की पार्टी, मुंबई, अहिल्यानगर समेत मुस्लिम बहुल इलाकों में AIMIM ने दिखाया जलवा।@ नागपुर निकाय चुनाव रिजल्ट LIVE: RSS के गढ़ में भाजपा हीरो, शिवसेना जीरो और कांग्रेस ने 6 सीटों पर बनाई बढ़त।@ जस्टिस यशवंत वर्मा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने स्पीकर की कमेटी के खिलाफ याचिका खारिज की।@ जब तक आतंक की सोच खत्म नहीं होगी, हमारा प्रयास जारी रहेगा राजनाथ सिंह।@ समुद्र में खदेड़कर पकड़ी गई पाकिस्तानी नाव अल-मदीना, 9 क्रू मेंबर हिरासत में।@ जम्मू-कश्मीर में फिर मंडराए पाकिस्तानी ड्रोन, 5 दिन में तीसरी घुसपैठ, LoC पर हाई अलर्ट।@ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होना पड़ा महंगा,BJD ने दो विधायकों को किया निलंबित।@ अकाल तख्त साहिब के सामने विनम्र सिख के रूप में पेश हुए सीएम भगवंत मान।@ लश्कर कमांडर सैफुल्लाह की नई गीदड़भभकी, पानी के रास्ते 26/11 जैसा हमला करने की धमकी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।
Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

Important....Video

" लाड़की बहन नहीं सुरक्षित CM देवेंद्र फडनवीस मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गृहराज्य में"

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -