- Back to Home »
- Politics »
- ”आप” ने बनाई 2019 की रणनीति..चुनाव जिताने की जिम्मेदारी दिल्ली की जनता को दी.... अरविंद केजरीवाल ने
Posted by : achhiduniya
28 August 2018
आप पार्टी के संयोजक और
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के लिए
पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए दिल्ली की सभी 7 लोकसभा
सीटों पर आप की जीत का दावा किया। केजरीवाल ने कहा, दिल्ली
की सातों लोकसभा सीट 'आप' को जिताने की
जिम्मेदारी मैं दिल्ली की जनता को दे रहा हूं। बदले में सुंदर, स्वस्थ और शिक्षित दिल्ली बनाने की जिम्मेदारी लेकर जा रहा हूं। उन्होंने
दिल्ली सरकार के अब तक के प्रमुख कामों का लेखा-जोखा जनता के समक्ष पेश करते हुए
भाजपा सरकार और उनके सांसदों को भी ऐसा करने की चुनौती दी।
इस दौरान पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र की आप प्रभारी आतिशी मरलीना, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
इस दौरान पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र की आप प्रभारी आतिशी मरलीना, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।