- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- अपराधों में 95 फीसदी गलती महिलाओं की होती है......जैन मुनी विश्रांत सागर
Posted by : achhiduniya
30 August 2018
जैन मुनी विश्रांत सागर ने सीकर मुख्यालय में यह विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पीहर और ससुराल पक्ष दोनों की इज्जत बचानी होती है। उनकी एक लगती से दो परिवार नष्ट हो जाते हैं। महिलाओं को आज के समय में थोड़ा बचकर चलने की आवश्यकता होती है। आजकल समाज में हो रहे अपराधों में महिलाओं की ज्यादा गलती होती है। जैन मुनी विश्रांत सागर ने महिलाओं को सामाग्री बताया और एक सीमा में रहने की सलाह दी।
जैन मुनि यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि समाज में होने वाले अपराधों में 95 फीसदी गलती महिलाओं की होती है. इसीलिए स्त्रियों को सीमा में रहना चाहिए। इसीलिए महिलाओं को सयंमित रहना चाहिए। जैन मुनी विश्रांत सागर ने कहा की आज के समय में लड़कियों को पाश्चात्य संस्कृति यानि वेस्टर्न कल्चर के बहकावे में आने से बचना चाहिए।
महिलाओं को अपने संस्कारों को ध्यान में रखकर शिक्षा हासिल करनी चाहिए।


