- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- कब शुरू हुई फोटोग्राफी....... जाने वर्ल्ड फोटोग्राफी डे का इतिहास......?
Posted by : achhiduniya
19 August 2018
आज की तकनीक के माध्यम से हर कोई फोटोग्राफर बन गया है,आज हर कोई फोटो तो खींचता है चाहे बड़े हो चाहे बच्चे क्योंकि मोबाईल मे कैमरे की सुविधा जो आ चुकी है,लेकिन यह कोई नही जानता की इसकी शुरुवात कब और कैसे हुई.....? इतिहासकारों के मुताबिक आज से 179 साल पहले 9 जनवरी, 1839 को फोटोग्राफी की शुरुआत हुई थी। 9 जनवरी, 1839 को जोसेफ नाइसफोर और लुइस डॉगेर नाम के 2 वैज्ञानिकों ने डॉगोरोटाइप प्रक्रिया का आविष्कार किया था। डॉगोरोटाइप टेक्निक फोटोग्राफी की पहली प्रक्रिया था। इस आविष्कार की घोषणा 19 अगस्त 1839 को फ्रांस की सरकार ने की थी।
इसी की याद में दुनिया भर में 19 अगस्त को World Photography Day मनाया जाता है। आपको बता दें कि वर्ल्ड फोटोग्राफी की लोकप्रियता साल 2010 से बढ़ना शुरू हुई थी। साल 2010 में ऑस्ट्रलिया के एक फोटोग्राफर (Photographer) ने इस दिन के बारे में दुनिया भर में जागरुकता फैलानी शुरु की। उन्होंने अपने सभी साथियों की मदद से दुनिया भर में इस दिन का प्रचार प्रसार किया।
उन्होंने 270 साथी फोटोग्राफरों के साथ मिलकर उनकी तस्वीरें ऑनलाइन गैलरी के जरिए लोगों के सामने पेश की। इस ऑनलाइन गैलरी को लोगों ने खूब पसंद किया जिसके बाद से इसका ट्रेंड बन गया और हर साल फोटोग्राफी डे (Photography Day) के दिन ऐसी ही ऑनलाइन गैलरी बनने लगी।


