- Back to Home »
- Politics »
- राहुल ने खोला पी एम मोदी को गले लगाने का राज.....
Posted by : achhiduniya
23 August 2018
जर्मनी के हैम्बर्ग में अपने संबोधन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारत में नौकरी की बड़ी समस्या है, लेकिन प्रधानमंत्री इसे नहीं देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, समस्या का समाधान करने के लिये आपको उसे स्वीकार करना होगा। राहुल गांधी ने भारत और पिछले 70 वर्षों में उसकी प्रगति के बारे में भी बताया। संसद में पिछले महीने मोदी सरकार पर तीखे हमले करने के बाद प्रधानमंत्री को गले लगाने के वाकये का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा,जब संसद में मैंने प्रधानमंत्री मोदी को गले लगाया तो मेरी पार्टी के भीतर कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आया।
राहुल गांधी ने अपने दिवंगत पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों के बारे में भी उन्होंने कहा, जब मैंने श्रीलंका में अपने पिता के हत्यारे को मृत पड़ा देखा तो मुझे अच्छा नहीं लगा। मैंने उसमें उसके रोते हुए बच्चों को देखा। लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) प्रमुख वी प्रभाकरण राजीव गांधी की हत्या के लिए जिम्मेदार था। उसे श्रीलंकाई सैनिकों ने 2009 में मार गिराया था।

