- Back to Home »
- Politics »
- निर्विरोध पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए एनसीपी नेता शरद पवार.....
Posted by : achhiduniya
29 August 2018
कांग्रेस को छोड़ कर शरद पवार ने 1999 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की स्थापना
की थी तब से लगातार शरद पवार अध्यक्ष हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 7वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शरद पवार को औपचारिक तौर पर फिर से पार्टी का
राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। शरद यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला करते हुए उन्होंने
कहा कि ये वर्ष कई वजहों से महत्वपूर्ण है, ये वर्ष लोकसभा
चुनाव की तैयारियों का है। केंद्र से सांप्रदायिक सरकार को उखाड़ फेंकने का वर्ष
है।
ये चुनौती को स्वीकार करने का वर्ष है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में मोदी सरकार सबसे ज्यादा किसान विरोधी सरकार है। पूरा देश इस समय सांप्रदायिक ताकतों के चंगुल में फंसा हुआ है। एनडीए सरकार की नीतियां और कार्य देश के लिए चिंता का विषय है। क्योंकि सत्ता में बैठी सरकार की विचारधारा विभाजनकारी है और देश के लिए इनसे खतरा बना हुआ है।