Posted by : achhiduniya 03 August 2018


 सरकार ने पर्यावरण अनुकूल वाहनों को बढ़ावा देने के लिये फास्टर एडापशन एंड मैनुफैक्चरिंग आफ हाइब्रिड एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स’ (फेम इंडिया) योजना 2015 में शुरू की।  योजना के मौजूदा शुरुआती प्रोत्साहन चरण को इस साल सितंबर या दूसरे चरण की मंजूरी तक विस्तार दिया गया है। भारी उद्योग मंत्रालय ने सरकार से अगले पांच साल में योजना के क्रियान्वयन के लिये पांच साल में 12,200 करोड़ रुपये की मांग की थी। 
योजना के दूसरे चरण में सब्सिडी केवल इलेक्ट्रिक बसों तथा सभी श्रेणी के वाहनों के लिये चार्जिंग बुनियादी ढांचा लगाने के लिये है।  फिलहाल फेम इंडिया-1 के तहत प्रोत्साहन हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों, दो-पहिया तथा तीन-पहिया की खरीद के लिये दिया जा रहा है। योजना के तहत प्रौद्योगिकी के आधार पर बैटरी चालित स्कूटर और मोटरसाइकिल भी 1,800 रुपये से लेकर 29,000 रुपये के बीच प्रोत्साहन के लिये पात्र है। तीन-पहिया वाहनों के मामले में यह 3,300 रुपये से 61,000 रुपये के बीच है। सरकारी अधिकारियों ने बताया कि मंत्रिमंडल से योजना के दूसरे चरण को एक पखवाड़े के भीतर मंजूरी मिलने की उम्मीद है।


सब्सिडी आबंटन के बारे में निर्णय व्यय सचिव तथा भारी उद्योग मंत्रालय सचिव की बुधवार को हुई बैठक में किया गया। फिलहाल, वाहन कंपनियां प्रत्येक महीने के आखिरी में प्रोत्साहन का दावा करती हैं। वित्त मंत्रालय इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों को बढ़ावा देने के लिये फेम इंडिया के दूसरे चरण के लिये करीब 4,000 करोड़ रुपये के सब्सिडी खर्च को मंजूरी दे सकता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी ध्वनि मत से पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, 10 साल तक की सजा का है प्रावधान।@ PM पर अभद्र टिप्पणी के मामले में एक्शन, जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल युवती के खिलाफ FIR @ चीन के दम पर उछलने वाले PAK को भारत की नेवी से लग रहा डर, पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स का कबूलनामा।@ धौला कुआं, IGI एयरपोर्ट और महिपालपुर का ट्रैफिक होगा खत्म, दिल्ली में बनेगा हाई स्पीड कॉरिडोर, नोएडा-गाजियाबाद तक कनेक्टिविटी।@ धौला कुआं, IGI एयरपोर्ट और महिपालपुर का ट्रैफिक होगा खत्म, दिल्ली में बनेगा हाई स्पीड कॉरिडोर, नोएडा-गाजियाबाद तक कनेक्टिविटी।@ IIT प्रोफेसर पर प्रियंका गांधी की ‘गोमूत्र’ वाली टिप्पणी की 215 शिक्षाविदों ने की आलोचना, पत्र लिखकर बताया उनका योगदान।@ 6 महीने से न विधायक न MLC फिर कैसे मंत्री बने हैं दीपक प्रकाश? सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से पूछा सवाल।@ पंजाब पेपर लीक विवाद दिल्ली पहुंचा; AAP ऑफिस पर BJP का विरोध प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा।@ MLC बनाने के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, बेंगलुरु की समाजसेवी महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप।@ आप कोर्ट नहीं हैं, सिर्फ सलाह या सिफारिश दे सकते,SC ने अनुसूचित जाति आयोग की शक्तियों पर किया बड़ा कमेंट।@ देश की सुरक्षा खतरे में', हाईकोर्ट ने पुलिस को कानून के दुरुपयोग पर लगाई फटकार।@ Meta ने गलती के बाद ली बड़ी सीख- अब PM मोदी समेत प्रमुख हस्तियों की पोस्ट पर रहेगी विशेष निगरानी-सूत्र।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -