- Back to Home »
- Sports »
- भारत को सोना दिलाकर लड़किया,लड़को से कम नही यह साबित किया महिला पहलवान विनेश फोगाट ने......
Posted by : achhiduniya
20 August 2018
विनेश फोगाट एशियन गेम्स के इतिहास में कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। विनेश ने विमेंस फ्री स्टाइल 50 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जापानी की खिलाड़ी यूकी यीरी को 6-2 से हराया। इससे पहले विनेश ने दिन की शुरुआत करते हुए चीन की सुन को हराया। उन्होंने इस हार के साथ रियो ओलंपिक की कड़वी यादों को पीछे छोड़ दिया जब चीनी खिलाड़ी के खिलाफ मुकाबले में पैर में चोट लगने के कारण विनेश मुकाबला हार गयी थीं। इस बार विनेश ने विरोधी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया और उसे 8-2 से हराया।
अगली बाउट में उन्होंने कोरिया की हजुंगजू किम को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हरा दिया। उनका सेमीफाइनल मैच केवल 75 सेकेंड चला और वह ‘फितले’ दांव के साथ फाइनल में पहुंचीं। वह 4-0 से आगे थीं और फिर तीन बार विरोधी खिलाड़ी को पलट दिया। विनेश ने इसी साल गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। साथ ही वह 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड पर कब्जा जमाने में कामयाब रही थीं।
विनेश 2014 में इंचियोन में हुए एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। 18वें एशियाई खेलों में भारत का ये दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले पहला गोल्ड भी भारत की झोली में कुश्ती से ही आया था जब रविवार को बजरंज पूनिया पुरुषों की 65 किलोग्राम फ्री स्टाइल स्पर्धा के फाइनल में जापान के डियाची ताताकानी को 11-8 हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।


