- Back to Home »
- National News »
- दो बच्चों की नीति को लागू करने के लिए राष्ट्रपति को ज्ञापन.....
Posted by : achhiduniya
11 August 2018
125 सांसदों ने देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लागू करने की मांग की है। इन 125 सांसदों में पीडीपी, शिवसेना, बीजेपी और अन्य दलों के सांसदों शामिल हैं। इन सभी सांसदों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर जनसंख्या नियंत्रण पर सख्त से सख्त कानून बनाने की मांग की है। देश में जनसंख्या नियंत्रित करने के लिए इन सभी सांसदों ने इस ड्राफ्ट को तैयार किया है। जिसे उन्होंने राष्ट्रपति को सौंप दिया। इन सभी सांसदों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति से जनसंख्या नियंत्रण कानून के मुद्दे को लेकर मुलाकात भी की थी। भारतीय जनता पार्टी के सांसद उदय प्रताप सिंह, लक्ष्मण यादव, संजीव बालियान, मीनाक्षी लेखी, शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत, टीडीपी के सांसद रामबाबू नायडू और जयदेव गल्ला, आनंद रावत, सुरेश अंगडी, किरीट सोलंकी समेत 125 सांसदों ने एक साथ हस्ताक्षर कर जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग की है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग की है। जनसंख्या नियंत्रण के इस ड्राफ्ट को इन 125 सांसदों ने एक एनजीओ के साथ मिलकर बनाया है।
यह कानून पूरी तरह से जाति धर्म से ऊपर उठकर हो और देश के हर एक नागरिक पर लागू हो। दो बच्चों के बाद अगर तीसरा बच्चा हो तो दंडात्मक कार्रवाई जैविक माता-पिता के ऊपर हो। तीसरे बच्चे को पैदा करने वालों की सब्सिडी बंद कर दी जाए, साथ ही उनका सरकारी अनुदान समाप्त कर दिया जाए। देश में हर किसी के लिए सिर्फ दो बच्चों की नीति को लागू किया जाए। तीसरे बच्चे को पैदा करने वाले माता-पिता को सरकारी नौकरी बिल्कुल ना मिल पाए। इसके साथ ही तीसरे बच्चे को पैदा करने बालों को हमेशा के लिए मताधिकार से भी वंचित कर दिया जाए। वही चौथा बच्चा पैदा करने वालों पर इन सभी सजाओं के साथ-साथ 10 साल की जेल का भी प्रावधान किया जाए।

